Maharashtra

उद्धव ठाकरे ने मुसलमानों को ललकारा, बीजेपी की खड़ी कर दी खाट, अब हिंदुओं की रक्षा कौन करेगा!

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेजी से बढ़ रही हैं। इस बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने बिहार चुनाव को आरक्षण...

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेजी से बढ़ रही हैं। इस बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने बिहार चुनाव को आरक्षण को लेकर इस नेता ने खड़ी कर दी खाट! CM से करेंगे मुलाकात, आंदोलन शुरू किया जाएगा बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर यूपी में नमाज पढ़ने पर रोक है तो बिहार में सड़क पर नमाज पढ़ने पर सवाल क्यों नहीं उठाया जाता? उन्होंने कहा कि जो लोग हम पर हिंदुत्व छोड़ने का आरोप लगा रहे हैं, उन्हें पहले अपने झंडे से हरा रंग हटाना चाहिए। ठाकरे ने बीजेपी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए सौगात-ए-मोदी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ये लोग ‘एक है तो सुरक्षित है’ कह रहे थे, लेकिन अब सौगात-ए-मोदी और सौगात-ए-सत्ता का खेल खेल रहे हैं।

हिंदुत्व पर सवाल उठा रहे

वहीं उन्होंने सवाल किया कि क्या ये सिर्फ बिहार चुनाव तक ही सीमित रहेगा या आगे भी जारी रहेगा? चुनाव के बाद ये सब बंद हो जाएगा। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या बीजेपी ने भी अब हिंदुत्व छोड़ दिया है? जिनके घर पर बुलडोजर चलाए गए, उनके घर का तोहफा कौन लेकर जाएगा? उद्धव ठाकरे ने कहा कि ‘बताएंगे तो काटेंगे’ का नारा देने वाले अब मोदी के सौगात की बात कर रहे हैं। मोदी ने कहा था कि मंगलसूत्र खतरे में है, अब हिंदुओं की रक्षा कौन करेगा?

जो हमारे हिंदुत्व पर सवाल उठा रहे थे, अब वे क्या कहेंगे? भाजपा को यह घोषित करना चाहिए कि उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है। ठाकरे ने भाजपा पर केवल हिंदुओं का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल दंगों और बलि के लिए हिंदुओं का इस्तेमाल कर रही है, जबकि दूसरों को उपहार दिए जा रहे हैं।

कार्रवाई क्यों नहीं की गई

वहीं उन्होंने कहा, ‘अगर यूपी में नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध है, तो बिहार में सड़क पर नमाज पढ़ने पर सवाल क्यों नहीं उठाया जाता? क्या वे नीतीश कुमार की वजह से चुप हैं? भाजपा ने पहले जहर बांटा, अब अनाज बांट रही है। यह अच्छी बात है, लेकिन उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है।’ उन्होंने भाजपा से पूछा कि आखिर वे क्या करना चाहते हैं। अंत में ठाकरे ने कहा कि भाजपा को कामरा के खिलाफ कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें यह दिखावा बंद कर देना चाहिए। साथ ही यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि शिवाजी महाराज का अपमान करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

ये भी पढ़ें: बलूचिस्तान में फिर दिखा तबाही का मंजर, खून की हुई होली, कांप गई पाकिस्तान की रूह!

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have...

Read more about Zohaib Naseem