मुंबई: शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने सोमवार शाम महाराष्ट्र के नागपुर में भड़की हिंसा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के कई नेता नागपुर से हैं। दंगे भड़काने वाला उनका गिरोह है। इसमें कोई और शामिल नहीं है।

बजरंग दल के लोगों की है

ये लोग औरंगजेब का डर दिखाकर देश को बर्बाद करना चाहते हैं। संजय राउत ने कहा, “औरंगजेब की कब्र हटाने की क्या जरूरत है? महाराष्ट्र सरकार बजरंग दल के लोगों की है। आप लोगों को क्यों भड़का रहे हैं? आप जो चाहें करें, यह आपकी सरकार है। उन्होंने कहा, “ये लोग बाला साहब ठाकरे के नाम पर कुछ भी कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि औरंगजेब के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के अनुसार, “नागपुर में हिंसा की कोई वजह नहीं है।

धार्मिक ग्रंथ जलाने की अफवाह

यहीं पर आरएसएस का मुख्यालय है। यह देवेंद्र फडणवीस का निर्वाचन क्षेत्र भी है। वहां हिंसा फैलाने की हिम्मत कौन कर सकता है? हिंदुओं को डराने, अपने ही लोगों से उन पर हमला करवाने और फिर उन्हें दंगों में शामिल होने के लिए उकसाने का यह एक नया पैटर्न है।” आपको बता दें कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान धार्मिक ग्रंथ जलाने की अफवाह फैलने के बाद सोमवार को नागपुर में हिंसक घटनाएं हुईं।

ये भी पढ़ें: नागपुर हिंसा पर चंद्रशेखर आजाद ने की तीखी टिप्पणी, तोड़ना ठीक नहीं है, BJP की लगाई वाट

Latest News

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful...