Madhya Pradesh

मोनालिसा का जानें मोबइल नंबर, लोगों ने कर दिया परेशान, पढ़कर उड़ जाएंगे आपके होश!

भोपाल: प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025 ) से चर्चा में आईं मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा इंस्टाग्राम या यूट्यूब पर वीडियो बनाती रहती हैं, जिन्हें हजारों लोग देखते हैं। हाल ही में उनके यूट्यूब चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर होने पर उन्हें सिल्वर बटन मिला था। अब उनका एक वीडियो चर्चा में आया है, जिसमें मोनालिसा एक फोन नंबर शेयर करती नजर आ रही हैं।

वीडियो अपलोड किया गया

मोनालिसा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोन नंबर शेयर करने वाला एक वीडियो अपलोड किया गया था, जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को शेयर करते रहे और नतीजा ये हुआ कि लोग वीडियो में बताए गए नंबर पर कॉल करने लगे। मोनालिसा के इस कदम पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। दरअसल, आप वीडियो में यह भी देख सकते हैं कि वायरल गर्ल मोनालिसा अपनी बड़ी मम्मी के साथ बैठी हैं और कह रही हैं कि दिया गया नंबर उनकी बड़ी मम्मी का है।

अगर किसी को उनसे कोई काम है तो वह इस नंबर पर कॉल कर सकता है। मोनालिसा ने बताया था कि उनके पास पर्सनल फोन नहीं है। वीडियो में मोनालिसा नंबर दिखाते हुए कह रही थीं, “ये मेरी बड़ी मम्मी का नंबर है. अगर किसी को उनसे संपर्क करना है तो वो इस नंबर पर कॉल कर सकता है.

नंबर बंद आ रहा

अगर आपको किसी चीज की जरूरत हो तो बड़ी मम्मी को कॉल करें.” मोनालिसा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि सोशल मीडिया पर मशहूर होने के बाद लोग उन्हें कई इवेंट में बुलाना चाहते हैं, लेकिन उनका नंबर न होने की वजह से उनसे संपर्क करना मुश्किल हो रहा है. शायद इसीलिए मोनालिसा ने वीडियो में अपनी बड़ी मम्मी का नंबर शेयर किया.  हालांकि, मोनालिसा का प्लान तब उल्टा पड़ गया जब उन्हें लगातार कॉल आने लगे. अब लोग कह रहे हैं कि ये नंबर बंद आ रहा है.

मोनालिसा के वीडियो पर कई लोग गलत कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने पूछा कि क्या मोनालिसा इस नंबर से वॉट्सऐप नहीं चलाती हैं? किसी और ने उन्हें आई लव यू कहा, वहीं तीसरे ने कहा कि नंबर कनेक्ट नहीं हो रहा है, यानी उ न्होंने कॉल करने की कोशिश की होगी. फिलहाल इस पर मोनालिसा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेशी घुसपैठ ने कर दिया ऐसा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़कर दंग रह जाएंगे

Verified SourceGoogle Newstimesbull.com✓ Trusted