टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को चेस खेलना बेहद पसंद है और आए दिन वह सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी हुई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। क्रिकेट से पहले वह चेस में भी अपना हाथ आज़मा चुके हैं, जिसमें उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा था। बहरहाल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत महिला के साथ उनकी तस्वीर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसपर उनके फैंस कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कौन हैं यह महिला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में युजवेंद्र चहल के साथ नज़र आ रही यह महिला कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका की चेस खिलाड़ी हैं। इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी का नाम जेस फरवरी है। जेस फरवरी अब तक 2 बार साउथ अफ्रीकन चेस चैंपियनशिप को अपने नाम कर चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर साउथ अफ्रीका की इस महिला चेस खिलाड़ी ने भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि आख़िरकार उनकी चहल से मुलाकात हो ही गई। सोशल मीडिया पर चहल और जेस की यह तस्वीर काफी तेज़ी से फैल रही है। इसके अलावा यूज़र्स इस तस्वीर को लेकर अपनी तमाम प्रतिक्रिया भी ज़ाहिर कर रहे हैं।
इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीज़न में युजवेंद्र चहल आख़िरी बार मैदान पर दिखाई दिए थे। आईपीएल 2023 में चहल संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। राजस्थान रॉयल्स ने साल 2022 में हुए ऑक्शन के दौरान युजवेंद्र चहल को अपने दल में शामिल किया था। आईपीएल में अब तक लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से खेल चुके हैं। आईपीएल 2023 में चहल ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट के 14 मुकाबलों में 21 विकेट अपने नाम किए थे।