नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और युवराज सिंह (yuvraj singh) ने मिलकर भारत को कई मैचों में जीत की दहलीज के पार पहुंचाया है। क्रिकेट के मैदान में इन दोनों की पार्टनरशिप देखने को मिलती थी। अब हम आपको युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी ड्रेसिंग रूम के अंदर की खबर बता रहे हैं, जो आपको हैरान कर देगी असल में धोनी के क्रिकेट के शुरुआती दिनों में युवराज उनका मजाक उड़ाया करते थे।
बिहारी-बिहारी कहकर मज़ाक उड़ाते थे
धोनी ने जब भारत के लिए डेब्यू किया उसके बाद से युवराज, महेंद्र सिंह धोनी का मजाक उड़ाया करते थे। कई सीनियर खिलाड़ी और युवराज सिंह भी महेंद्र सिंह धोनी को बिहारी बिहारी कहकर बुलाते थे। महेंद्र सिंह धोनी को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं था कि कोई उनको मजाक के तौर पर बिहारी बिहारी कहकर बुलाए। एक दिन ड्रेसिंग रूम के अंदर युवराज सिंह धोनी से बिहारी बिहारी कह रहे थे, धोनी इस बात से नाराज हो गए और युवराज से कहा कि, “वह सब तो ठीक है पर तुम यह बताओ युवराज, हमेशा इतने गुस्से में क्यों रहते हो” यह सुनकर युवराज समझ गए कि धोनी को उनका बिहारी बोलना पसंद नहीं आ रहा है, इसके बाद युवराज सिंह ने वो शब्द बोलना बंद कर दिया और धोनी और युवराज के बीच गहरी दोस्ती हो गई। हालांकि उसके बाद भी धोनी पर ही आरोप लगाए गए कि उनकी वजह से युवराज सिंह का करियर खत्म हो गया। युवराज के पिता योगराज सिंह महेंद्र सिंह धोनी को युवराज के खत्म हुए करियर का कारण मानते हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
भारत के सबसे सफल कप्तान है धोनी
महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni भारत के अब तक के सबसे सफल कप्तान है। धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। 2011 विश्व कप, 2007 टी20 विश्व कप और 2015 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत धोनी की कप्तानी में जीता है। आईपीएल में भी महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। इस साल भी आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए मैदान में नजर आएंगे।