हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को आज कौन नहीं जानता। ये नाम आज एक ब्रांड बन चुका है। सपना चौधरी ने अपने डांस से अपनी एक ऐसी पहचान बनाई कि आज उन्हें पूरी दुनिया जानती है। उनके डांस के लाखों दीवाने है। सपना के म्यूजिक वीडियो और स्टेज शो के वीडियो ऑडियंस को काफी पसंद आते है। वहीं जब उनके शो की बात आती है तो लोगों के अंदर उन्हें लाइव देखने का अलग ही क्रेज होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर सपना के एक स्टेज शो का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।
हालिया सपना का जो वीडियो सामने आया है उसमे सपना चौधरी को सूट पहने बिंदास अंदाज में डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्हें और उनके डांस को लाइव देखने आई हज़ारों की भीड़ को भी साफ़ देखा जा सकता है। आपको बता दें कि ये वीडियो सपना के अलावा एक अन्य कारण से भी खूब देखा जा रहा है।
दरअसल सपना जब डांस कर रही है तो उनके सूट का कपड़ा काफी लहरा रहा है। यह काफी हल्का है, जिसके कारण लोग उनके फैशन सेंस (Fashion Sense) की चर्चा कर रहे हैं। इस वीडियो में सपना जिस गाने पर नाज़ रही है उस गाने का नाम है ‘कोई माने बचा लो रे’। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि ऑडियंस सपना के लिए किस कदर पागल है। इस वीडियो में डांसर सपना चौधरी सूट पहनकर और अपने ठुमकों के जरिए लोगों को दीवाना बना रही हैं और उन्हें भी नाचने के लिए मजबूर कर रही है।
आपको बता दें कि यह वीडियो अब लगातार यू-ट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे है। इसे अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके है। डांसर सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग सिर्फ हरियाणा (Haryana) तक ही सीमित नहीं है बल्कि समूचे भारत में फैली हुई है।