Rohit Sharma: रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड क्रिकेट में कई ऐसे खतरनाक रिकॉर्ड दर्ज हैं। जिन्हें चाह कर भी विराट आसनी से नहीं तोड़ सकते हैं।
Rohit Sharma Record: भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान और पूर्व कप्तान विराट कोहली दोनों ही वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। दोनों के नाम एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज है। मगर रोहित शर्मा के नाम टी 20 क्रिकेट में एक ऐसा दमदार रिकॉर्ड दर्ज है। जिसे चाह कर भी विराट कोहली आसानी से नहीं तोड़ सकते हैं। या फिर साफ भाषा में कहा जाए तो विराट कोहली कभी भी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं रोहित शर्मा के इस दमदार रिकॉर्ड के बारे में।
Rohit Sharma T20 Record: मॉर्डन डे क्रिकेट के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा के नाम टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। हिटमैन ने अब तक टी 20 क्रिकेट में कुल 4 शतक जड़ रखे हैं। वहीं विराट कोहली के नाम टी 20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में मात्र 1 ही शतक दर्ज है।
Rohit Sharma T20 Centuries List: रोहित ने अपना टी 20 डेब्यू साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 4 शतक लगाए हैं। उन्होंने अपना पहला टी 20 अंतराष्ट्रीय शतक साल 2015 में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। उस दौरान उन्होंने धर्मशाला ले मैदान पर 106 रनों की पारी खेली थी। वहीं उन्होंने दूसरी सेंचुरी 2017 में लगाया था। उस समय उन्होंने 118 रन की पारी खेली थी। उसी के अगले साल 2018 में उन्होंने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 शतक लगाया था।
रोहित ने टी 20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट की 140 पारियों में कुल 3853 रन बनाए हैं।
Virat Kohli T20 Century: विराट के नाम टी 20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 1 ही शतक है। जो उन्होंने पिछले ही साल एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा था। उस दौरान उन्होंने दुबई के मैदान पर नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी। कोहली ने 107 पारियों में कुल 4008 रन बनाए हैं।
ऐसे में विराट कोहली के लिए रोहित शर्मा के टी 20 शतकों का का रिकॉर्ड तोड़ पाना नामुमकिन है।