नई दिल्लीः डब्ल्यूडब्ल्यूई के संस्थापक विंस मैकमेहन इन दिनों मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं जिनके ऊपर अब गंभीर आरोप लगे हैं। उनकी ही कंपनी में काम करने वाले एक पूर्व कर्मचारी ने यौन शोषण और तस्करी करने के आरोप लगाए हैं, जिससे विंस मैकमेहन की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है। इतना ही नहीं पूर्व कर्मचारी ने अमेरिका कनेक्टिकट जिला न्यायलय में मुकदमा भी दायर करा दिया है।
पूर्व कर्मचारी जेनेल ग्रांट ने मैकमेहन पर 25 जनवरी, 2024 को अमेरिका के कनेक्टिकट जिला न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है, जिस पर अब सुनवाई होनी है। दर्ज कराए गए मुकदमे में यौन शोषण, हमला और तस्करी शामिल हैं।
पूर्व कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप
पूर्व कर्मचारी ने डब्ल्यूडब्ल्यूई के संस्थापक विंस मैकमेहन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लगाए गए आरोपों के मुताबिक, मैकमेहन के साथ यौन संबंध बनाने पर ही उनकी नौकरी सुरक्षित थी। इसके साथ ही कानूनी दस्तावेज जबरदस्ती और शोषण के एक पैटर्न को रेखांकित करता है।
इसमें मैकमेहन ने कथित तौर पर ग्रांट की गलत सामग्री को सहमति के बिना साझा कर दिया और डब्ल्यूडब्ल्यूई कार्यकारी जॉन लॉरिनाइटिस सहित अन्य लोगों के साथ यौन संबंधों के लिए उन पर दबाव डाला गया था। इनमें से कुछ घटनाएं ऐसी हैं जो डब्ल्यूडब्ल्यूई मुख्यालय में काम के दौरान हुई हैं। इनमें लॉरिनाइटिस के कार्यालय में मैकमेहन और लॉरिनाइटिस ने मिलकर ग्रांट का यौन शोषण करने का काम किया है।
पूर्व कर्मचारी के अनुसार मुकदमे में कहा कि मैकमेहन ने ग्रांट को इसके लिए खुश करने के लिए अपने प्रभावशाली पद का यूज भी किया है। इसके साथ ही उपहार और पोस्ट बढ़ाने की पेशकश की, जबकि इनकार करने पर उनकी आजीविका बंद करने की चेतावनी दी थी।
इसके साथ ही जनवरी 2022 में मैकमेहन की पत्नी को उनके रिश्ते का पता चलने के बाद, ग्रांट ने आरोप लगाया कि उन पर इस्तीफा देने और प्रतिष्ठित सुरक्षा के लिए हस्ताक्षर करने का प्रेशर डाला गया था। इसमें एक मिलियन अमेरिकी डॉलर के प्रारंभिक भुगतान के बावजूद, मैकमेहन पर आगे दिए गए। इसके बाद भुगतान को पूरा करने में असफल रहने का भी आरोप लगाने का काम किया है।
कंपनी के अधिकतर शेयर भी मैकमेहन के पास
जानकारी के लिए बता दें कि डब्ल्यूडब्ल्यूई कंपनी के ज्यादातर शेयर भी विंस मैकमेहन के पास हैं। आरोपों के कारण 2022 में सीईओ के रूप में पद छोड़ने के बाद जनवरी 2023 में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में डब्ल्यूडब्ल्यूई में वापस लौटे। दायर मामले में आरोप लगाया गया कि डब्ल्यूडब्ल्यूई ने मामले को कम करने का प्रयास जरूर किया। यह दावा करते हुए कि गठित एक विशेष समिति ने कभी भी ग्रांट से बात नहीं की। इतना ही नहीं सहयोग करने की इच्छा के बावजूद उनसे कागजात नहीं मांगे।
मैकमेहन के प्रवक्ता ने आरोप को निराधार बताया
वैसे मैकमेहन के एक प्रवक्ता ने मुकदमे में लगे आरोपों को झूठ और निराधार बताया। इससे मैकमेहन के खुद का सख्ती से बचाव करने के इरादे पर भी जोर दिया।