Video: धोनी के छक्के पर झूम उठीं साक्षी, नहीं रहा ख़ुशी का कोई ठिकाना

By

Aniket Kumar Jha

महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका जादू प्रशंसकों के सर चढ़कर बोलता है। उनको सिर्फ मैदान में देखकर ही विपक्षी टीम के हौसले डगमगाने लग जाते हैं। बुधवार को खेले गए इस आईपीएल सीज़न के 55वें मुक़ाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यह मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। मिशेल मार्श की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम के गेंदबाजों ने चेन्नई सुपरकिंग्स के टॉप आर्डर के बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेर दीं। कप्तान मार्श ने 18 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 2 विकेट चटकाए। टीम का स्कोर कुछ ख़ास नहीं था, ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर एंट्री मारी। मुश्किल परिस्थिति में आकर कप्तान धोनी ने पारी के अंत में मैच का माहौल बना दिया। 41 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने मात्र 9 गेंदें खेलकर 20 रन बना डाले जिसमें 2 छक्के और एक चौका शामिल था। एक समय पर चेन्नई की टीम का स्कोर जहाँ 150 रनों तक भी पहुँचता हुआ दिखाई नहीं दे रहा था तो वहीँ धोनी की इस धमाकेदार पारी की बदौलत टीम ने 167 का सम्मानजनक स्कोर बना लिया।

ख़ुशी से झूम उठा माही का परिवार

महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाज़ी को स्टेडियम में मौजूद हर शख्स देख रहा था और अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहा था। 19वें ओवर में मात्र चार गेंदों पर ही फिनिशर महेंद्र धोनी ने 18 रन बना डाले और खेल की दिशा और दशा को मोड़कर रख दिया। इस ओवर में माही ने 2 गगनचुंबी छक्के लगाए और साथ में एक चौका भी जड़ा। धोनी द्वारा दूसरी गेंद पर लगाए गए छक्के पर तो पूरा स्टेडियम ही माही की बल्लेबाज़ी का जश्न मना रहा था। उनकी बेटी जीवा सीटी बजा रही थी और पत्नी साक्षी की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

Aniket Kumar Jha के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App