नई दिल्लीः हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपना 41 वा जन्मदिवस मनाया। युवराज सिंह को उनके जन्मदिन पर उनकी फ्रेंड्स के साथ कई बड़ी क्रिकेटरों ने बधाई दी। लेकिन अब सोशल मीडिया पर खासा बवाल मच गया। 16 दिसंबर को युवराज सिंह ने एक फैन मेड ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया इसमें कथित तौर पर एम एस धोनी के पार्ट को कट कर दिया गया। इससे में पूर्व भारतीय खिलाड़ी एम एस धोनी और युवराज सिंह बाइक पर बैठे दिखाई देते हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि युवराज सिंह ने ओरिजिनल वीडियो डाउनलोड किया और उस वीडियो से धोनी का फोटो एडिट कर कट कर दिया। इस वीडियो का यह हिस्सा 36 से 38 सेकंड पर आता है जिसे इस वीडियो से हटा दिया गया है। इस वीडियो की लेंथ 1 मिनट 10 सेकंड है लेकिन जो वीडियो युवराज सिंह ने शेयर किया उसकी लेंथ 1 मिनट 8 सेकंड है। जैसे ही दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया। उनके इस पोस्ट को शेयर करने के बाद ही एमएस धोनी के फैंस ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा ते हुए युवराज सिंह की क्लास लगा दी। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर से नाखुश टि्वटर पे फैंस ने उनके लिए नाराजगी जाहिर की है।
- धोनी – युवी की थी पक्की दोस्ती
आपको बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बाद टीम की कप्तानी युवराज सिंह को दिया जाने वाला था लेकिन कैप्टेंसी की जिम्मेदारी एमएस धोनी को दी गई। जिसके बाद युवराज सिंह और एमएस धोनी के रिश्ते के बीच दरार सी आ गई।
योगराज सिंह युवराज सिंह के पिता धोनी के खिलाफ बयान देते रहे है। आप सभी को जानकारी दे दें कि कभी एमएस धोनी और युवराज सिंह बहुत अच्छे मित्र हुआ करते थे। युवराज सिंह ने इस साल एक बयान देते हुए बताया था कि यदि आपको कोच और कप्तान का सपोर्ट मिलता है तो आप खुश नसीब होते हैं।
- धोनी जैसा सपोर्ट हर किसी के नसीब में नहीं
एम एस धोनी को ही ले लीजिए वह अपने क्रिकेट करियर के आखिर तक खेलते रहे है। धोनी को विराट कोहली और रवि शास्त्री से सपोर्ट मिला है। 2019 वर्ल्ड कप तक वे धोनी को लेकर गए। मेरा मानना है कि सपोर्ट काफी मायने रखता है, लेकिन टीम इंडिया में यह हर किसी को नसीब नहीं होता। युवराज सिंह ने अपना 12 दिसंबर को 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। युवी का सोशल मीडिया पर इस वीडियो का ऑरिजनल पोस्ट जेम्सऑफ क्रिकेट ने शेयर किया। इस वीडियो में क्रिकेटर युवराज के बचपन से अब तक के बीच की कहानी दिखाई है।