Rohit Sharma In Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में रोहित शर्मा कई बड़े दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं।
Rohit Sharma Will make New Record in Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कई बड़े दिग्गजों को पछाड़ कर कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। इस एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के मुकाबले के साथ होगी। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 17 सितम्बर को खेला जाएगा। इस एशिया कप भारतीय टीम अपना पहला मैच पाकिस्तान के साथ 2 सितम्बर को खेलेगी। जिसमें रोहित शर्मा बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे। आइए जानते हैं क्या है वह रिकॉर्ड।
पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा
एशिया कप 2023 में मात्र 3 बाउंड्री जड़ते ही रोहित शर्मा एशिया कप में सबसे ज्यादा बाउंड्री जड़ने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस समय रोहित 77 बाउंड्री के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग 79 बाउंड्री के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बता दें कि रोहित शर्मा ने 22 मैचों की 21 पारियों में कुल 745 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 60 चौके और 17 छक्के जड़े हैं। वहीं सहवाग ने 13 मैचों की 13 पारियों में कुल 509 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 67 चौके और 12 छक्के जड़े हैं। आइए जानते हैं किसके नाम दर्ज है सबसे ज्यादा बाउंड्री जड़ने का रिकॉर्ड।
सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है यह दमदार रिकॉर्ड
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम भारत की ओर से एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बाउंड्री जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन ने कुल 116 बाउंड्री जड़ी हैं। उन्होंने यह कारनामा मात्र 23 मैचों की 21 पारियों में किया है। इस दौरान उनके बल्ले से 108 चौके और 8 छक्के की मदद से कुल 971 रन निकले हैं।