मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव मैदान पर बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए मशहूर हैं। उन्हें ख़ास तौर पर मैदान के चारों तरफ़ शॉट्स लगाने के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके साथ ही वह मैदान के बाहर अपने मज़ाकिया अंदाज़ के लिए भी जाने जाते हैं जो उनके फैंस के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। सूर्या का यह चुलबुला अंदाज़ एक बार फिर देखने को मिल रहा है।
फ्लाइट में मचाया धमाल
अपने मस्ती-मज़ाक से पूरी टीम का मनोरंजन करने वाले सूर्यकुमार यादव ने अपनी ही टीम के साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा के साथ फ्लाइट में प्रैंक किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यह साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव फ्लाइट में मौजूद एयरहोस्टेज से एक नींबू मांगते हैं और फिर उस नींबू के रस को तिलक वर्मा के मुंह में डाल देते हैं।
तिलक के मुंह के अंदर जैसे ही नींबू का रस जाता है वह एकदम से चौंककर उठ जाते हैं और काफी अजीबोगरीब प्रतिक्रिया देते हैं। इस वीडियो को मुंबई इंडियंस की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसे जमकर लोगों द्वारा देखा जा रहा है। फैंस इसी तरह के वीडियो से अपने खिलाड़ियों के साथ जुड़े रहना चाहते हैं। इन खिलाड़ियों के फैंस इनसे इतना प्यार करते हैं कि ना सिर्फ मैदान के अंदर बल्कि मैदान के बाहर भी फैंस इन खिलाड़ियों को फॉलो करते हैं। यही कारण है कि मुंबई की टीम की तरफ से यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया।
आपको बता दें कि आईपीएल के खिताब पर 5 बार कब्ज़ा कर चुकी मुंबई की टीम 24 मई को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के साथ-साथ एक बार फिर आईपीएल की ट्रॉफी उठाने के काफी करीब पहुँच गई है।
Chain se sona hai toh jaag jao 🍋🤣🥲#OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @surya_14kumar @TilakV9 MI TV pic.twitter.com/1SjiJtSSx7
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 25, 2023