नई दिल्ली DA Hike: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। आपको बता दें सरकार कर्मचारियों के लिए काफी बड़ा ऐलान करने जा रही है। जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा होने जा रहा है। आपको बता दें 31 मई की शाम को सरकार डीए स्कोर होने वाला है। इसके साथ ही एआईसीपीआई इंडेक्स के नंबर्स जारी किए हैं। इससे ये तय होगा कि इस जुलाई में डीए में कितना इजाफा होगा। जनवरी से लागू होने के बाद डीए 42 फीसदी के हिसाब से मिल रहा है। इसके बाद महंगाई भत्ता 2.5 फीसदी बढ़ा है। अभी तक डीए में 3 महीने के नंबर्स आए हैं। वहीं 3 महीने के नंबर्स आना बाकी है। 31 मई को अप्रैल के नबर्स आएंगे। इससे काफी हद तक ये साफ हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Video: सूर्यकुमार यादव ने फ्लाइट में की ऐसी हरकत कि चौंक गए तिलक वर्मा, देखें यह वायरल वीडियो
कितना बढ़ेंगा डीए
केंद्र सरकार के द्वारा मार्च में कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था। ये जनवरी 2023 से लागू है। अब इस साल जुलाई में फिर से कर्मचारियों को डीए के रुप में तोहफा मिलने जा रहा है। AICPI इंडेक्स के नंबर्स से ये पता चलता है कि डीए कितना बढ़ने वाला है। आंकड़ों के मुताबिक डीए स्कोर कुल 44.46 फीसदी हो गया है। एक्सपर्ट का दावा है कि इस बार उनके डीए में 4 फीसदी का उछाल देखने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- RBSE 10th 2023: राजस्थान 10वीं का रिजल्ट, यहां सबसे पहले एक क्लिक में करें अपने परिणाम चेक
जानें कितना आया डीए स्कोर
लेबर ब्यूरों ने 3 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के नंबर्स जाारी किए हैं। इनमें जनवरी में इंडेक्स बढ़ रहा था। फरवरी में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है लेकिन मार्च में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने मिली है। इंडेक्स 132.7 अंक से बढ़कर 133.3 अंक पर पहुंच गया है। कुल 0.6 अंक का इजाफा हुआ है। इस महीने के बेस पर इंडेक्स में 0.45 फीसदी फरवरी 43.79 फीसदी और मार्च में 44.46 फीसदी रहा है अब अप्रैल में ये कितना बढ़ता है इसका 31 मई को ऐलान होगा।
जानिएं कितना बढ़ेगा डीए
आपको बता दें कि 3 महीने में अब तक डीए में कुल 2 फीसदी से अधिक हो चुका है। इस दिसंबर में इंडेक्स नंबर पर था और डीए 42.37 फीसदी रहा था। जनवरी 2023 से कंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से पेमेंट किया जा रहा है। बीते महीने मार्च 2023 में आए डेटा के मुताबिक, इंडेक्स 133.3 पर पहुंचा है, वहीं इस समय डीए 44.46 फीसदी हो चुका है। एक्सपर्ट के अनुसार, अभी डीए में 1.5 फीसदी का जंप दिखाई देता है। अगर ऐसा है तो 4 फीसदी बढ़ना तय है डीए में 46 फीसदी हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Google Pixel 7a स्मार्टफोन पर मिल रही है बंपर छूट, और भी कई फायदों के साथ तुरंत खरीदें
कब-कब कितना बढ़ा डीए
7वें वेतन आयोग के अनुसार, इस जनवरी 2023 के लिए जीए में भी 4 फीसदी का इजाफा किया गया था। जबकि इंडस्ट्रियल कर्मचारियों के लिए डीए का आंकड़ा हमेशा एक सा नहीं रहता है। इसीलिए हर साल दो बार इजाफा होने पर ये तय नहीं है कि 4 फीसदी की दर से ही डीए भत्ता लेकिन पिछली तीन बार से ऐसा ही हो रहा है। इस साल 2022 में भी 4 फीसदी का इजाफा हुआ था।