IPL Shubman Gill: आईपीएल 2023 के खेले गए इस सीजन में शुभमन गिल ने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत कई करोड़ रूपए कमाए। आइए जानते हैं।
Shubman Gill IPL 2023: इस आईपीएल सीजन गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी टीम को फाइनल में तक पहुंचाया। मगर फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को कैप्टन कूल एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। इस आईपीएल सीजन शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 890 रन बनाए थे। इसी के साथ उन्हें ऑरेंज कैप भी दि गई थी। आइए जानते हैं कि शुभमन गिल ने इस सीजन कितने करोड़ रुपए छापे हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
IPL 2023 Shubman Gill: शुभमन गिल को इस सीजन मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, गेम चेंजर ऑफ द सीजन, ऑरेंज और और सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का अवॉर्ड जीता। इस आईपीएल सीजन शुभमन गिल ने कुल मिलाकर 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड मिला, जिसमें गिल को 1-1 लाख रूपए के साथ ही साथ और भी कई अवॉर्ड्स दिए गए। आईपीएल के इस सीजन गिल की प्रति मैच सैलरी करीब 70 लाख रुपए थी। गिल को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के लिए 8 करोड़ रुपयों में रिटेन किया था।
शुभमन गिल का आईपीएल 2023 में प्रदर्शन
शुभमन गिल ने इस आईपीएल सीजन खेले 17 मैचों की 17 पारियों में 59.33 की औसत से कुल 890 रन बनाए थे। वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। गिल ने इस सीजन कुल 4 अर्ध शतक और 3 शतक भी लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 85 चौके और 33 छक्के भी देखने को मिले।