महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का हर कोई दीवाना है। माही की कप्तानी का जादू कुछ इस कदर चलता है कि विपक्षी टीम के खिलाड़ी उनके हर चाल से मात खा जाते हैं। एम एस धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिनके पास आईसीसी की सभी ट्रॉफियां मौजूद हैं। अभी हाल ही में माही ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। बड़े से बड़ा दिग्गज उनकी कप्तानी का फैन है। इसी कड़ी में सौरव गांगुली ने भी कुछ वक़्त पहले धोनी की तारीफ की थी।
दादा बने धोनी के मुरीद
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कुछ समय पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा था कि जब आप महेंद्र सिंह धोनी की बात करते हैं तो आप सिर्फ यह नहीं देखते कि उन्होंने कितने मैच खेले हैं बल्कि साथ में आप यह भी देखते हैं कि खेले गए इन मैचों में एम एस धोनी ने कितनी छाप छोड़ी।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
दादा आगे कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि कुछ समय पहले उनकी धोनी से मुलाक़ात हुई थी। सौरव गांगुली ने कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी एक चैंपियन खिलाड़ी हैं और भारत के सर्वश्रेठ खिलाड़ियों में से एक हैं। रांची जैसे छोटे से शहर से आकर उन्होंने भारत को विश्व विजेता बनाया जोकि बेहद गर्व करने वाली बात है।
सौरव गांगुली ने आगे कहा था कि एम एस धोनी ने अपने आसपास की पीढ़ी के खिलाड़ियों की सोच बदल कर रख दी। ज़ाहिर सी बात है कि जब कोई शख्स इस तरह की जादुई कप्तानी करेगा तो सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भी उसकी तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आईपीएल फाइनल 2023 में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को जिताकर महेंद्र सिंह धोनी ने सौरव गांगुली द्वारा कही उन बातों को एक बार फिर से सही साबित कर दिया।