IPL 2023 CSK vs GT Final: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने शिवम दूबे से एक सुनहरा मौका छीन लिया। आइए जानते हैं कैसे।
IPL 2023 CSK vs GT Final: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे। जिसे चेस करने उतरी सीएसके के पारी के पहले ही ओवर में बारिश ने मैच रोक दिया। लेकिन बाद में चेन्नई सुपर किंग्स को 15 ओवर में 171 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे रवींद्र जडेजा ने अंतिम गेंद पर चौका मारकर हासिल किया।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
IPL 2023 Final, Shivam Dube vs Ravindra Jadeja: इस मुकाबले से पहले शिवम दूबे ने कुल 33 छक्के लगाए थे और अगर इस मुकाबले में दूबे 4 छक्के लगा देते तो वह इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाते। लेकिन इस मुकाबले में शिवम दूबे ने 21 गेंद पर नाबाद 32 रन बनाए। इस दौरान शिवम दूबे केवल 2 ही छक्के जड़े जिस कारण वह इस सीजन केवल 35 छक्के ही लगा सके। इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने 6 गेंद पर 1 चौका और 1 छक्का मारकर अपनी टीम को जीताया।
Shivam Dube IPL 2023: शिवम दूबे ने इस सीजन अब तक खेले 16 मैचों की 14 पारियों में 38 की औसत और 158.33 की स्ट्राईक रेट के साथ 418 रन बनाए हैं। दूबे के बल्ले से इस सीजन कुल 3 अर्ध शतक निकले हैं। इस दौरान इन्होंने चौके से ज्यादा छक्के जड़े हैं, दूबे के बल्ले से कुल 12 चौके और 35 छक्के निकले हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। फाफ डु प्लेसिस ने इस सीजन कुल 33 छक्के लगाए हैं।
IPL 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
फाफ डु प्लेसिस – 36 छक्के
शिवम दुबे – 35 छक्के
शुबमन गिल – 33 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 31 छक्के
ऋतुराज गायकवाड़ – 30 छक्के
IPL 2023 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
शुभमन गिल – 85 चौके
यशस्वी जायसवाल – 82 चौके
डेवोन कॉनवे – 77 चौके
डेविड वॉर्नर – 69 चौके
सूर्यकुमार यादव – 65 चौके
IPL 2023 में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
शुभमन गिल – 118 बाउंड्री
यशस्वी जायसवाल – 108 बाउंड्री
फाफ डु प्लेसिस – 96 बाउंड्री
डेवोन कॉनवे – 95 बाउंड्री
सूर्यकुमार यादव – 93 बाउंड्री
IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची –
शुभमन गिल – 890 रन
फाफ डुप्लेसी- 730 रन
डेवोन कॉन्वे- 672 रन
विराट कोहली- 639 रन
यशस्वी जायसवाल – 625 रन