IPL में तुरुप का इक्का साबित होंगे रोहित शर्मा, मिलेगी इस टीम की कप्तानी! जानें अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम कल यानी शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है, जिसके लिए सभी खिलाड़ी जीततोड़ मेहनत कर रही है। सीरीज का तीसरा मुकाबला गुजरात के राजकोट मैदान में खेला जा रहा है। सीरीज में बढ़त बनाने के लिए इस मैच पर सभी खिलाड़ियों की नजरें टिकी हैं।

टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरने वाली हैं। 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में खेले गए दो मुकाबले में अभी तक एक-एक की बराबरी पर हैं। दूसरी ओर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अब आईपीएल में खेलते नजर आएंगे, जिसे लेकर सभी ने तैयारी भी शुरू कर दी हैं। इस बार कुछ खिलाड़ियों के लिए आईपीएल किसी वरदान की तरह साबित हो सकता है।

आईपीएल से पहले सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस की चल रही है, क्योंकि इस टीम का कप्तान हार्दिक पांड्या को चुना गया है। पांड्या लंबे समय से चोटिल चल रहे हैं। अगर वे फिट नहीं हुए तो फिर टीम की कमान किसे दी जाएगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

रोहित शर्मा क्या लेंगे कप्तानी?

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल को लेकर भी सुर्खियों का विषय बने हुए हैं। जब से मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है तभी से रोहिति शर्मा के आईपीएल खेलने पर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। सवाल उठ रहा है कि हार्दिक पांड्या चोटिल होने के चलते अगर टीम में वापसी नहीं कर पाए तो फिर टीम का अगला कप्तान कौन होगा।

क्या मुंबई इंडियंस एक बार फिर रोहित शर्मा को अपना कप्तान बनाना स्वीकार करेगी। कुछ क्रिकेट के जानकार तो रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में देख रहे हैं, लेकिन कई अलग भी अपने तर्क दे रहे हैं। कुछ क्रिकेट जानकारों की मानें तो रोहित शर्मा को अचानक कप्तान से हटाना नागवार गुजरा होगा, जिसके बाद वे टीम की कमान लेना शायद ही स्वीकर करेंगे।

रोहित नहीं तो फिर यह खिलाड़ी बन सकता है कप्तान

हार्दिक पांड्या चोटिल और रोहित शर्मा ने कप्तानी को स्वीकार नहीं किया तो ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस के सामने अपना कप्तान चुनना किसी बड़ी चुनौती की तरह साबित होगा। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस ऐसी स्थिति में सूर्य कुमार यादव को कप्तान बना सकती है जो हर किसी को हैरान करने वाला निर्णय होगा। वैसे अभी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बातें कही जा रही

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App