Mumbai Indians की तरफ से नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा! प्रैक्टिस के लिए टीम में शामिल नहीं हुए हिटमैन

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Rohit Sharma Not Joined Mumbai Indians Camp: इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने में बस दो सप्ताह से भी कम समय बचा है, जिसकी तैयारी तेजी से चल रही हैं। सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ जुड़ना शुरू हो गए हैं, जो खूब नेट प्रैक्टिस भी करते दिख रहे हैं।

22 मार्च से आईपीएल का आगाज होना है, जिसका पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है, जिसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस द्वारा कप्तानी से हटाए गए रोहित शर्मा काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के साथ लगभग सभी खिलाड़ी जुड़कर अभ्यास कर रहे हैं, लेकिन रोहित शर्मा का अभी अता पता नहीं है। कुछ दिन पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने से वे नाराज बताए जा रहे थे, लेकिन आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया था।

अभी टीम के साथ नहीं जुड़े रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उसने अब तक 5 बार खिताब जीतने का काम किया है। अब सभी की नजरें आईपीएल के अगले खिताब पर टिकी हैं, जिसे लेकर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस ही नहीं रोहित शर्मा भी नाराज बताए जा रहे हैं।

वैसे शर्मा की नाराजगी पर अभी किसी ने कुछ नहीं कहा है। मंगलवार को हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम अभ्यास करती नजर आई, लेकिन रोहित शर्मा कहीं नहीं दिखे। इससे रोहित शर्मा की नाराजगरी की खबरों को बल मिल गया, जिस पर अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

रोहित शर्मा अगर टीम के साथ नहीं जुड़ते हैं तो फिर मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा। जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा को कप्तान से हटाने के बाद सवाल उठे थे कि उनके और हार्दिक के बीच कुछ ठीक नहीं है। कई विवादित खबरें भी सामने आई थी। रोहित टीम के साथ नहीं दिखे तो यह बात फैंस के मन में खटकने लगी। सभी की इस बात पर नजरें हैं कि रोहित कब टीम के साथ जुड़ते हैं।

पांड्या को बनाया गया कप्तान

आईपीएल ऑक्शन 2024 से पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने बड़ा कदम उठाते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने गुजरात से ट्रेड किए गए रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी, जिस फैसले की खूब आलोचना हुई। इससे रोहित शर्मा के आहत होने की भी खबरें सामने आई थी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App