IPL में रोहित शर्मा को मिलेगी इस टीम की कप्तानी, हार्दिक पांड्या का क्या होगा, जानें

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Indian Premier League: भारत में अब जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। आईपीएल को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं जिसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अभी से मेहनत कर रहे हैं। दूसरी तरफ सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ क्रिकेट फैंस के चेहरे पर काफी रौनक झलक रही है।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ही होंगे या फिर किसी और खिलाड़ी पर दांव लगाया जाएगा। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं, जिनके खेलने पर अभी भी तलवार लटकी पड़ी है।

अगर चोट के चलते आईपीएल में वापसी नहीं हुई तो फिर टीम का अगला कप्तान कौन होगा, यह देखने वाली बात होगी।

हार्दिक पांड्या चोटिल

भारत के तूफानी खिलाड़ी और आईपीएल से ट्रेड कर मुंबई के कप्तान बनाए गए हार्दिक पांड्या काफी दिनों से चोटिल चल रहे हैं। उनके चोटिल चलने के लिए बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।

किसी वजह से आईपीएल में उनकी वापसी नहीं हुई तो फिर मुंबई इंडियंस के सामने अपना नया कप्तान चुनना किसी चुनौती की तरह होगा। ऐसी स्थिति में क्या रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जाएगा। क्रिकेट के कुछ जानकारों की मानें तो रोहित शर्मा अब टीम की कप्तानी लेना शायद ही स्वीकार करेंगे, जो किसी बड़े झटके की तरह होगा।

इस खिलाड़ी को दी जा सकती है कप्तानी

अगर हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी स्वीकार नहीं की तो फिर टीम की कमान किसे दी जाएगी। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ऐसी स्थिति में सूर्य कुमार यादव पर भी मुहर लगा सकती है। सूर्य कुमार यादव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी टीम का बतौर कप्तान नेतृत्व कर चुके हैं, जो मुंबई इंडियंस की पसंद बन सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल टूर्नामेंट का आगाज 22 मार्च 2024 से होने जा रहा है, जिसकी तैयारी खूब हो रही हैं। इस बार भी खिताब पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App