IPL 2024 में रोहित शर्मा बनेंगे इस टीम के कप्तान! बड़ा अपडेट जानकर झूमे फैंस

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्ली: रोहित एंड कंपनी इन दिनों इंग्लैंड के साथ टेस्ट श्रंखला खेल रही है, जहां जीत के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाती दिख रही है। अब तक 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जहां दोनों टीमों 1-1 की बराबरी पर हैं। अब सभी खिलाड़ियों की बाकी बचे 3 मैचों पर नजरें टिकी हुई हैं।

भारतीय टीम बाकी मैचों को जीतकर हर हाल में सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। आगामी तीन मैचों के लिए जल्द ही टीम का चयन होना तय माना जा रहा है। दूसरी ओर आईपीएल ऑक्शन 2024 के बाद से रोहित शर्मा की चर्चा भी खूब चल रही है।

मुंबई इंडियंस ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या का कमान सौंप दी थी, जिसके बाद फैंस के चेहरे पर निराशा जरूरी देखी गई थी। अब हार्दिक पांड्या चोटिल बताए जा रहे हैं, जो टीम के लिए किसी बड़े झटके की तरह है।

हार्दिक पांड्या चोटिल

आईसीसी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या बुरी तरह से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से वे लगातार बाहर चल रहे हैं। अभी उनकी वापसी की उम्मीद नजर नहीं आती है। अगर वे वापसी नहीं कर पाए तो फिर अगले महीने से होने वाले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा।

माना जा रहा है कि अगर हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी नहीं हुई तो फिर कप्तान कौन होगा, यह देखने वाली बात होगी। चर्चा तो यहां तक भी है कि टीम का कप्तान एक बार रोहित शर्मा को बनाया जा सकता है, लेकिन क्या वे इस जिम्मेदारी को लेना स्वीकार करेंगे। क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर रोहित शर्मा मुश्किल ही अब मुंबई इंडियंस की कप्तानी स्वीकार कर सकेंगे, जो टीम के लिए सदमे की तरह होगी।

गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए हार्दिक पांड्या

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने ट्रेड किया था। उस समय चर्चा था कि उन्हें करीब 100 करोड़ रुपये में ट्रेड किया गया था। हार्दिक पांड्या चोटिल होने चलते इंडिया की सभी सीरीज से बाहर रहे, जिनके अभी तक स्वस्थ होने की कोई उम्मीद नहीं है।

अगर वे स्वस्थ नहीं हुए तो फिर यह खबर किसी बड़े झटके की तर होगा। ऐसे स्थिति में माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस सूर्य कुमार यादव को भी कप्तान घोषित कर सकती है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App