नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट अब इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है, जो सीरीज जीतने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाएगी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह भारतीय टीम आखिरी सीरीज खेल रही है, जिसमें सभी खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन करने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे।
मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के लिए सभी खिलाड़ी अभी से मेहनत कर रहे हैं। आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने फैसला लेकर सबको चौंका दिया था।
इसके बाद हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में मुंबई इंडियंस अपना कप्तान किसे बनाएगी, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
रोहित शर्मा को मिल सकती है टीम की कमान
मुंबई इंडियंस में अगर हार्दिक पांड्या चोट के चलते नहीं खेल पाते हैं तो फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मुंबई इंडियंस के सामने फिर अपना कप्तान चुनना किसी बड़ी चुनौती तरह होगा।
माना जा रहा है कि एक बार फिर रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी की तरफ से कप्तान नियुक्त किया जा सकता है जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। कुछ क्रिकेट स्पेशलिस्ट के अनुसार रोहित शर्मा अब मुंबई की कप्तानी मुश्किल लेंगे। अगर रोहित शर्मा ने कप्तानी को नहीं स्वीकारा तो फिर टीम की कमान किसके हाथ में जाएगी, जो किसी बड़ी सौगात की तरह होगी।
इस खिलाड़ी को बनाया जा सकता है कप्तान
मुंबई इंडियंस का कप्तान रोहित शर्मा को चुना जाने पर अगर उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया तो फिर किसी बड़े झटके की तरह होगा। ऐसी स्थिति हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है जो किसी बड़े झटके की तरह होगा। अभी वैसे आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।