रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस नहीं इस टीम के बनेंगे कप्तान! दिग्गज ने बताया पूरा प्लान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024 Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल से पहले काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। रोहित शर्मा के सुर्खियों में बने रहने की वजह मुंबई इंडियंस द्वारा कप्तानी से हटाना भी है। हालांकि, भारतीय टीम ने भले ही आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में कमजोर प्रदर्शन किया हो, लेकिन बाकी घरेलू सीरीज जीतकर मिसाल बनाने का काम किया है।

अभी रोहित एंड कंपनी ने इंग्लैंड पर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की है। अब सभी खिलाड़ियों के साथ फैंस की नजरें होने वाली अगली सीरीज पर टिकी हुई हैं। दूसरी तरफ चर्चा है कि रोहित शर्मा यह सीजन तो मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। क्या वे अगले सेशन में कोई चौंकाने वाला फैसला लेकर हर किसी को हैरान करेंगे। एक पूर्व क्रिकेटर्स की मानें तो रोहित शर्मा अगले सीजन में किसी दूसरी टीम का कप्तान चुने जा सकते हैं।

आईपीएल में दमखम दिखाएंगे रोहित शर्मा

इंग्लैंड पर जबरदस्त जीत मिलने के बाद रोहित शर्मा की नजरें आईपीएल सीजन पर हैं, जहां वे शानदार प्रदर्शन कर हर किसी को हैरान कर सकते हैं। वैसे मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी है, जिससे फैंस को करारा झटका जरूर लगा था।

साल 2024 के आईपीएल में हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। मुंबई इंडियंस के फैसले की सोशल मीडिया पर भी खूब आलोचना हुई थी। गुस्साए फैंस तो रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस से अलग होने की सलाह दे रहे थे। वैसे टीम के इस फैसले पर रोहित शर्मा ने आधिकारिक रूप से खुलकर कुछ नहीं कहा है।

इस टीम के कप्तान हो सकते हैं रोहित शर्मा

आईपीएल में रोहित शर्मा का फ्यूचर क्या होगा, इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू ने बड़ी बात कही है। अंबाती रायडू ने एक इंटरव्यू में अपनी बातें रखते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि आगामी सीजन में रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करें।

अंबाती रायडू के मुताबिक रोहित शर्मा अभी 5 से 6 साल आईपीएल आराम से खेल सकते हैं। ऐसे में आने वाले सीजन में चेन्नई की ओर से वह खेलते नजर आ सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आगामी साल आईपीएल का मेगा ऑक्शन होने को तैयार है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा को शायद ही रिटन करें।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App