10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचेंगे Rohit Sharma, ऐसा करने वाले बन जाएंगे भारत के छठे खिलाड़ी

Avatar photo

By

Timesbull

Rohit Sharma New Record Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में 10 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में रोहित शर्मा एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Rohit Sharma New Record In Ind vs Pak Match in Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के 9वें मुकाबले में पाकिस्तान टीम के खिलाफ भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस एशिया कप रविवार 10 सितंबर को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत – पाकिस्तान का यह मुकाबला दोपहर 3:00 से कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम, श्रीलंका में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय कप्तान क्या बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले हैं।

रच सकते हैं इतिहास

वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मशहूर हिटमैन रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 78 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे। वह ऐसा करते ही वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लेंगे। अगर रोहित ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में 10 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के 15वें और भारत के छ्ठे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस समय उनके नाम 246 वनडे मैचों में 9922 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दौरान उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 30 शतक और 49 अर्धशतक भी जड़े हैं।

वनडे क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने भारतीय बल्लेबाजों की सूची –

1. सचिन तेंदुलकर – 18426 रन
2. विराट कोहली – 12902 रन
3. सौरव गांगुली – 11221 रन
4. राहुल द्रविड़ – 10768 रन
5. एमएस धोनी – 10599 रन

Timesbull के बारे में
Avatar photo
Timesbull As a contributing author for TimesBull, I bring a wealth of expertise and passion to every piece I write. With a background in journalism and a keen interest in a diverse array of subjects, I strive to deliver insightful and engaging content that resonates with readers. Whether I'm delving into the intricacies of technology, exploring the latest developments in science, or analyzing current events shaping our world, my goal is to provide readers with thought-provoking perspectives and valuable information. With a commitment to accuracy and clarity, I endeavor to make complex topics accessible to a broad audience, fostering understanding and sparking meaningful conversations. My writing is characterized by meticulous research, balanced analysis, and a dedication to journalistic integrity. I take pride in crafting articles that inform, educate, and inspire readers to delve deeper into the subjects that matter most. Through my work with TimesBull, I aim to contribute to a platform that values quality journalism and fosters a community of curious minds. I am honored to be a part of this esteemed publication and look forward to continuing to share stories that inform, entertain, and enrich the lives of our readers. Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App