एशिया कप 2023 के फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें मैदान पर भिड़ती हुई नज़र आने वाली हैं। वहीं, इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उनके जोड़ीदार यानी सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, रोहित शर्मा और शुभमन गिल बातचीत करते हुए नज़र आ रहे थे।
इस दौरान युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने अपने कप्तान रोहित शर्मा से कुछ ऐसा कहा, जो संभवतः भारतीय टीम के कप्तान को ज़्यादा पंसद नहीं आया। इसके जवाब में रोहित शर्मा अपनी टीम के खिलाड़ी शुभमन गिल को पागल कहते हुए नज़र आ रहे हैं, जिसे वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। आपको बता दें कि इस एशिया कप में दोनों बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
वीडियो हुआ वायरल
बहरहाल, सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और शुभमन गिल के इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है। इसके अलावा फैंस लगातार इस बात का अंदाज़ा लगा रहे हैं कि शुभमन गिल ने ऐसा क्या कह दिया होगा जिससे रोहित शर्मा इस तरह भड़क गए।
वहीं, आज एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर नज़र आएंगे। भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा, जिसको देखने के लिए फैंस बेहद उत्सुक नज़र आ रहे हैं।
https://twitter.com/CricWatcher11/status/1703063743100297634?t=GB9EeMLrn84pMf92e8IL2Q&s=08