ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स पर बरसाया खूब प्यार, कही ऐसी बात कि जीत लिया दिल

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः आईपीएल का आगाज होने में बस अब एक सप्ताह का समय भी नहीं बचा है, जिसका आगाज 22 मार्च से होना तय माना जा रहा है। सेमीफाइनल मैच में स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस से जीत छीनने का काम किया है।

जीत के बाद बैंगलोर की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई है। फाइनल मुकाबले में उसका सीधा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होना है, जिसकी तैयारी तेजी से चल रही हैं। यह मुकाबला आज खेला जाना है। फाइनल नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडयम में शाम 7:30 बजे से खेला जाना तय माना जा रहा है।

महाजंग से पहले दिल्ली कैपिटल्स मेंस टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी हैं। ऋषभ पंत द्वारा शुभकामनाएं देने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऋषभ पंत ने क्या कहा

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी टीम के लिए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि सबसे अच्छी बात यह होगी कि आप अपने फाइनल को इंजॉय करें। ऋषभ पंत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग भी साथ नजर आ रहे हैं।

रिकी पोंटिंग ने भी दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम को ऑल द बेस्ट कहकर सबका दिल जीत लिया। इसके साथ ही बीसीसीआई ने हालांकि अभी तक ईनामी राशि पर कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसी स्थिति में उम्मीद है कि पिछली बार की तरह ट्रॉफी जीतने वाली टीम को पहले सीजन जीतना ही पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

बीते साल फाइनल जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस को 6 करोड़ रुपये मिले थे। इसके साथ ही उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ इनामी राशि दी गई थी।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड में ये नाम शामिल

एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लॉरा हैरिस, मारिज़ैन कैप, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शेफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, टिटास साधु, एनाबेल सदरलैंड , अपर्णा मंडल, अश्वनी कुमारी। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होने जा रही है, जिसकी तैयारी तेजी से चल रही है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App