भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। पृथ्वी शॉ इंग्लैंड के डोमेस्टिक क्रिकेट में भी खेलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर की टीम के लिए क्रिकेट खेला। लेकिन इस दौरान उन्हें चोट लग गई। पृथ्वी के घुटने में काफी गंभीर चोट लगी। एक रिपोर्ट के अनुसार पृथ्वी को अब लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहना पड़ सकता है।
सामने आई बड़ी रिपोर्ट
‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर के अनुसार पृथ्वी को 3-4 महीनों के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर होना पड़ सकता है। पृथ्वी इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में नॉर्थम्पटनशायर की टीम के लिए एक वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। पृथ्वी अगस्त में चोटिल हुए थे और उन्होंने इस टीम की तरफ से दमदार प्रदर्शन किया था। पृथ्वी ने दोहरा शतक अपने नाम किया था।
एक खबर के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने पृथ्वी शॉ की चोट को लेकर बड़ी पुष्टी की है। पृथ्वी शॉ 3-4 महीनों के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे।
इस दौरान पृथ्वी अब रिहैब में रहेंगे। BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि पृथ्वी शॉ के चोटिल होने के बाद एमआरआई की गई और इसमें सामने आया कि उन्हें लिगामेंट में इंजरी है। पृथ्वी शॉ की इस चोट के लिए सर्जरी होगी या नहीं, इस पर अब तक फैसला नहीं किया गया है। बहरहाल, पृथ्वी के फैंस तो यही चाहेंगे कि वह जल्द मैदान पर वापसी करें।