MS Dhoni: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान और सिक्सर किंग महेंद्र सिंह धोनी का नाम एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल नहीं है।
Ms Dhoni Sixes in Asia Cup: भारतीय टीम को आईसीसी के तीन बड़े ट्रॉफी जीताने वाले एमएस धोनी का नाम एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नहीं है, उन्होंने एशिया कप में कुल 19 ओडीआई मैच खेले थे। इस दौरान उनके बल्ले से 64.80 की दमदार औसत और 87.68 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 648 रन निकले हैं। वहीं धोनी ने मात्र 12 गेंदों को स्टेडियम पार का रास्ता दिखाया है। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2010 और साल 2016 का एशिया कप जीता था। आइए जानते हैं एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड किसके नाम है।
Most Sixes in Asia Cup ( Odi Format): एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है, जिन्होंने 23 मैचों में कुल 26 छक्के जड़े हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 35.46 की औसत से 532 रन भी निकले हैं। वहीं एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर श्रीलंकाई टीम के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने 25 मैचों में कुल 23 छक्के जड़े हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 53.04 की औसत से 1220 रन भी निकले हैं। एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व ऑल राउंडर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने 13 मैचों में कुल 18 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 60.77 की औसत से 547 रन निकले हैं।
एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 22 मैचों में कुल 17 छक्के जड़े हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 46.56 की औसत से 745 रन निकले हैं। वहीं एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पांचवें स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 13 मैचों में कुल 13 छक्के जड़े हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 51.80 की औसत से 518 रन भी निकले हैं।
एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची –
1. शाहिद अफरीदी – 26 छक्के
2. सनथ जयसूर्या – 23 छक्के
3. सुरेश रैना – 18 छक्के
4. रोहित शर्मा – 17 छक्के
5. सौरव गांगुली – 13 छक्के