PBKS vs MI Highlights: किशन और कुमार ने उड़ाया सबका होश, मुंबई इंडियंस ने किया हिसाब चुकता

By

Anil Kumar

PBKS vs MI Highlights: आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स से मुंबई ने किया अपना हिसाब बराबर कर लिया है। 215 का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भी पंजाब की टीम इसे डिफेंड नहीं कर सकी। और मुंबई ने 215 रनों के टारगेट को बड़े आसानी से हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 के 46वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। यह मुकाबला पंजाब ने होम ग्रांउड मोहाली में खेला गया था। पंजाब की टीम ने मुंबई को 215 रनों का टारगेट दिया था। जिसे मुंबई इंडियंस ने 18.5 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई ने इस मुकाबले में जीत हासिल करके इसी सीजन पंजाब से मिली हार का बदला ले लिया है। एमआई पलटन की ओर से ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी पारियां खेली। मुंबई की 9 मुकाबलों में यह 5वीं जीत है। वहीं, पंजाब किंग्स को इस सीजन यह छठी हार का सामना करना पड़ा है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

मुंबई का रन चेस

टारगेट चेस करने उतरी मुंबई की शुरूआत काफी ने निराशाजनक हुई थी। कप्तान रोहित पहले ओवर में शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। हिटमैन ने ऋषि धवन की गेंद पर अपना विकेट गवाया। ईशान किशन ने कैमरन ग्रीन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 54 रन की पार्टरनशीप की। कैमरन ग्रीन ने 18 बॉल में 3 चौकों की सहायता से 23 रन बनाए। एलिस ने अपने छ्ठे ओवर में ग्रीन को अपना शिकार बनाया। इस विकेट के बाद ईशान और सूर्यकुमार ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 3 विकेट के लिए 116 रन की पार्टनरशिप करके पंजाब को बैकफुट पर कर दिया।

सूर्यकुमार को 16वें ओवर में नाथन एलिस ने अपना शिकार बनाया। सूर्यकुमार यादव ने 31 बॉल में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। ईशान किशन भी 17वें ओवर में अर्शदीप को अपना विकेट थमा बैठे। ईशान ने 41 बॉल में 75 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। टिम डेविड (20*) और तिलक वर्मा ने 10 बॉल में नॉट आउट 26 की पारी खेली, तिलक वर्मा ने अर्शदीप के खिलाफ सिक्स मारकर मैच फिनिश किया।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर्स में 3 विकेट गवांकर 214 रन बनाए। पंजाब टीम की शुरुआत बेहद खराब थी। प्रभसिमरन सिंह केवल 9 रन बनाकर दूसरे ओवर में अरशद खान को अपना विकेट थमा बैठे। शिखर धवन ने दूसरे विकेट के लिए मैथ्यू शॉर्ट के साथ 49 रनों की साझेदारी की। धवन को 8वें ओवर में पीयूष ने स्टंप आउट कराया। उन्होंने 20 बॉल में 3 चौकों के साथ 30 रन बनाए। शॉर्ट ने 26 बॉल में 27 रन बनाकर अपना विकेट खोया। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। इनका भी विकेट पियूष चावला ने 12वें ओवर में बोल्ड करके लिया। पंजाब के 3 विकेट खोकर 95 रन बनाए, जिसके बाद लियाम लिविंगस्टोन के साथ जितेश शर्मा ने जबर्दस्त में मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। लिविंगस्टोन ने 42 बॉल में 7 चौकों और 4 छक्कों के मदद से 82 रन बनाए। वहीं, जितेश ने 27 बॉल में 49 रन की पारी खेली। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपना विकेट नहीं खोया और नॉट आउट लोटे।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App