PBKS vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की हार पर ऋषभ पंत का टूटा दिल, इस खिलाड़ी को याद कर बयां किया दर्द

Avatar photo

By

Vipin Kumar

PBKS vs DC: ऋषभ पंत के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की, जिसके बाद खिलाड़ियों और फैंस के चेहरे पर काफी उत्साह देखने को मिला। उधर दिल्ली के फैंस को काफी निराशा झेलनी पड़ी।

दिल्ली कैपिटल्स एक सम्मानजनक स्कोर बनाने में तो कामयाब रही, लेकिन गेंदबाज कोई खास कमाल नहीं कर सके, जिसका नतीजा रहा कि मैच हाथ से निकल गया हार के बाद 15 महीने बाद टीम की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत काफी सुस्त दिखाई दिए। उन्होंने मैच के हारने की वजह बताते हुए बड़ी बात कही। पंत ने जो कहा उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे, जो हर किसी को जानना चाहिए।

ऋषभ पंत ने बताई हार की वजह

पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह से शिकस्त झेलनी पड़ी। हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि ईशांत का चोटिल होना हमारे लिए एक बहुत बड़ा झटका था। अभिषेक पोरेल के रन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थे।

मुझे लगता है कि हमारा स्कोर सही था, लेकिन हमने एक गेंदबाज कम खिलाकर जोखिम लिया। विकेट भी अच्छा खेला, जैसा कि हम उम्मीद कर रहे थे। ऋषभ पंत ने कहा कि हम आगे इससे बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स ने इस लक्ष्य को बिना परेशान हुए 19.2 ओवर खेलकर 4 विकेट रहते हासिल कर लिया। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स के अरमान चकनाचूर हो गए।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी नहीं कर सके करिश्मा

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अभिषेक पटेल के अलावा कोई भी खिलाड़ी कमाल नहीं कर सका। सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 21 गेंदों में 29 रन बनाकर चलते बने, जिन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। मिचेल मार्श ने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए। शाई होप 33 रन, पंत 18 रन बनाकर चलते बने। 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अभिषेक पोरेल ने तो रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों पर 32 रन जड़ दिए। जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ऐसी टीमें हैं जिन्होंने एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App