IPL Mini Auction 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन IPL Mini Auction में अब चंद दिन ही बाकी है। 23 दिसंबर को कोच्चि में आईपीएल मिनी ऑक्शन होगा, जिसमें सभी फ्रेंचाइजी में अच्छे खिलाड़ियों को खरीद कर अपनी टीम मजबूत करना चाहेंगी। इस बार की आईपीएल नीलामी छोटी होगी और टीमों के पास पैसा भी कम होगा। ऐसे में टीम स्मार्ट प्लेयर को खरीदना चाहेंगे। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस किन-किन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है, इसकी पूरी जानकारी हमको मिल चुकी है। आइए हम बताते हैं आपको मुंबई इंडियंस कौन से खिलाड़ियों के ऊपर करोड़ों की बरसात करने वाली है।
रिली रूसो (दक्षिण अफ्रीका)
रिली रूसो दक्षिण अफ्रीका टीम के दिग्गज और शानदार खिलाड़ी है। t20 विश्व कप में रिली रूसो ने धमाल मचा दिया था। टी-20 मुकाबलों में रिली रूसो शानदार तरीके से बल्लेबाजी करते हैं। इस प्रारूप में उनके नाम दो शतक भी है।रूसो 177 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं, ऐसे में मुंबई इंडियंस जरूर उनको अपनी टीम में रखना चाहेगी। रूसो का बेस प्राइस 2 करोड़ है। ऐसे में उम्मीद यही जताई जा रही है कि उनके ऊपर भारी-भरकम पैसों की बारिश होगी।
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
इस बात में कोई शक नहीं कि बेन स्टोक्स दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर है। इस साल हुए टी-20 विश्व कप में बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को विजेता बनाया था, स्टोक्स की शानदार पारी की बदौलत ही इंग्लैंड फाइनल मैच जीतने में कामयाब रहा था। बेन स्टोक्स तेज गति से रन बनाते हैं। वही शानदार बल्लेबाजी भी करते हैं और आक्रमक फील्डिंग भी मुंबई इंडियंस बेन स्टोक्स की तरफ जरूर निगाहें जमाए बैठी होगी और आईपीएल में अपनी टीम में शामिल करने को देखेगी।
कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरन ग्रीन ने टी-20 विश्व कप में अलग ही अवतार दिखाया था। वह इस समय तगड़ी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्हें t20 का स्टार कहा जाता है। कैमरन शानदार बल्लेबाजी करते हैं और गेंदबाजी भी अच्छी कर लेते हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस जरूर चाहेगी कि कैमरन ग्रीन उनके खेमे में शामिल हो। हालांकि ग्रीन को खरीदना इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि सभी टीमें उनको पसंद करती हैं और सभी उन पर करोड़ों की बारिश करेंगे।
मुंबई के पास है कम रुपए बाकी
मुंबई इंडियंस के पास इस समय खाते में बीस करोड़ पचपन लाख रुपए बचे हैं। 74.75 करोड़ रुपये वह पहले ही टीम बनाने में खर्च कर चुकी है।