MS Dhoni: 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने रच दिया ऐसा कीर्तिमान कि बन गए दुनिया के पहले खिलाड़ी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

MS Dhoni: आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स इन दिनों धाकड़ प्रदर्शन कर रही है, जिसकी वजह कई दमदार खिलाड़ियों का शामिल होना है। क्रिकेट का जिक्र हो और महेंद्र सिंह का नाम नाए, ऐसा तो हो नहीं सकता। चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह नए-नए रिकॉर्ड रचते जा रहे हैं, जिनका कोई तोड़ नहीं है।

इस बीच उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या रिकॉर्ड है। महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने पृथ्वी शॉ को आउट करने के लिए विकेट के पीछे आसान कैच लेकर टी20 क्रिकेट में 300 डिसमिसल (कैच + स्टंप) करने वाले पहले विकेटकीपर बनने का कीर्तिमान रच दिया। उन्होंने इस शिखर तक पहुंचने के लिए दिनेश कार्तिक और क्विंटन डी कॉक जैसे खिलाड़ियों को पीछे कर दिया।

अभी तक शानदार लय में महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 17वें सीजन में महेंद्र सिंह धोनी काफी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। धोनी ने पहले ही चार कैच ले चुके हैं और टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लेने के क्विंटन डी कॉक के रिकॉर्ड के करीब भी पहुंचने वाले हैं। डी कॉक ने नाम टी20 क्रिकेट में कुल 220 कैच लपके हैं।

वहीं, धोनी के नाम 213 कैच अपने नाम कर लिए। धोनी उन्हें पछाड़ने से सिर्फ 8 कैच पीछे हैं। इस आईपीएल में उनसे आगे भी निकल सकते हैं। धोनी ने इस सीजन एक कैच जीटी के खिलाफ लिया था उन्होंने एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे गेम में शानदार डाइव लगाकर उस कैट को लपका था और विजय शंकर को आउट किया था।

जानिए बतौर विकेटकीपर कितने विकेट झटके

एमएस धोनी – 300 शिकार (212 कैच)
दिनेश कार्तिक – 276 शिकार (207 कैच)
कामरान अकमल – 274 शिकार (172 कैच)
क्विंटन डी कॉक – 269 शिकार (220 कैच)
जोस बटलर – 208 शिकार (167 कैच)

चेन्नई सुपर किंग्स के 42 वर्षीय महेंद्र सिंह को इस सीजन में दो मुकाबलों में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। वह विकेटकीपर के रूप में शानदार रहे हैं। हालांकि धोनी ने इस सीजन एक भी स्टंप नहीं किया है। इस सीजन में वह कप्तान नहीं है, लेकिन टीम में रुतुराज जोकि नए कप्तान हैं उन्हें काफी अच्छे से गाइड कर रहे हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App