T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची, टॉप 2 पर भारत का कब्जा

By

Anil Kumar

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। आगे देखिए पूरी लिस्ट।

वर्तमान समय में भारतीय टीम के 2 बल्लेबाज टॉप 3 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। T20 क्रिकेट की शुरुआत साल 2000 के बाद हुए थी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच साल 2005 में पहला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। जिसमें ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से जीता मिली थी।

T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची

1. विराट कोहली (4008 रन)

इस वक्त T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। अब तक किंग कोहली ने 115 मैचों की 107 इनिंग्स में 52.73 की लाजवाब औसत से कुल 4008 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह इस समय 4000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली अपने टी 20 करियर में कुल 37 अर्धशतक और 1 शतक जड़ चुके हैं। इनका बेस्ट स्कोर 122 रन है। इसके साथ ही इन्होंने अपने करियर में कुल 356 चौके और 117 छक्के लगाए हैं। किंग कोहली अपने टी 20 अंतराष्ट्रीय करियर में 4 बार डक पर आउट हुए हैं।

2. रोहित शर्मा (3853 रन)
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। हिटमैन ने अब तक 148 मैचों की 140 इनिंग्स में 31.32 की औसत से कुल 3853 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वह इस समय 4000 रनों के आंकड़े के काफी करीब पहुंच गए हैं।

रोहित शर्मा ने अपने टी 20 करियर में कुल 29 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं। इनका बेस्ट स्कोर 118 रन है। इसके साथ ही इन्होंने अपने करियर में कुल 348 चौके और 182 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा अपने टी 20 अंतराष्ट्रीय करियर में 10 बार डक पर आउट हुए हैं।

3. मार्टिन गप्टिल (3531 रन)

इस लिस्ट में न्यूजीलैंड टीम के विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल तीसरे स्थान पर हैं। गप्टिल ने अब तक 122 मैचों की 118 इनिंग्स में 31.81 की औसत से कुल 3531 रन बनाए हैं। मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड की ओर से टी 20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

मार्टिन गप्टिल ने अपने टी 20 करियर में कुल 20 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। इनका बेस्ट स्कोर 105 रन है। इसके साथ ही इन्होंने अपने करियर में कुल 309 चौके और 173 छक्के लगाए हैं। गप्टिल अपने टी 20 अंतराष्ट्रीय करियर में 3 बार डक पर आउट हुए हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. विराट कोहली – 4008 रन
2. रोहित शर्मा – 3853 रन
3. मार्टिन गुप्टिल – 3531 रन

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App