MI VS PBKS: मुंबई की जीत के बाद हार्दिक पांड्या पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, जानें अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 33वें मैच में मुंबई इंडियस ने पंजाब किंग्स पर 9 रन से जीत दर्ज की। जीत के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और फैंस के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिली। इस सीजन में मुंबई की ये तीसरी जीत है, जो प्वाइंट टेबल में 6 अंक के साथ 7वें नंबर पर पहुंच गई है।

दूसरी तरफ पंजाब किंग्स को इस सीजन में 5वीं हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में हार्दिक पांड्या को करारा झटका लगा है। उनके ऊपर बीसीसीआई ने बड़ा एक्शन लिया है, जिससे बड़ा झटका लगा है। पांड्या के ऊपर एक गलती के लिए भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है।

हार्दिक पांड्या पर बड़ा एक्शन

पंजाब किंग्स से जीत मिलने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को करारा झटका लगा है। बीसीसीआई ने पांड्या के ऊपर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। उनके ऊपर स्लो ओवर के चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के ऊपर भी स्लो ओवर के चलते यह कार्रवाई हो चुकी है। बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच बाद बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर इस जुर्माने की जानकारी दी है। वैसे भी हार्दिक पांड्या को इस सीजन में काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। इसकी वजह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनना मानी जा रही है, क्योंकि टीम ने रोहित शर्मा को इस जिम्मेदारी से हटाया था।

मुंबई इंडियंस ने दिया था इतने रन का लक्ष्य

चंडीगढ़ स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। मुंबई इंडियंस सलामी बल्लेबाज ईशान किशन कोई खास कमाल नहीं कर सके। उन्होंने 8 गेंदों का सामना कर 8 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 25 गेंदों पर 36 रन बनाए।

सूर्य कुमार यादव ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 53 गेंदों पर 78 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने अपनी पारी में 3 छक्के और 7 छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 34 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 6 गेंदों का सामना कर 10 रन बनाने का काम किया। टिम डेविड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंदों पर 14 रन बनाए हैं। रोमारियो शेफर्ड ने 1 रन और नबी अपना खात खोलने में भी नाकाम रहे।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App