IPL इतिहास में सबसे लम्बा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर एक भारतीय खिलाड़ी है। आइए जानते हैं इन सभी खिलाड़ियों के बारे में।
इस साल IPL का 16वां सीजन खेला गया। आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी तब से लेकर साल 2023 तक कुल 16 सीजन खेले गए हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे लम्बा छक्का जड़ने के मामले में टॉप 10 की लिस्ट में 4 खिलाड़ी भारतीय हैं।
IPL इतिहास में सबसे लम्बा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड एल्बी मोर्केल के नाम है, जिन्होंने आईपीएल के पहले ही सीजन में 125 मीटर लम्बा छक्का जड़ा था। साल 2008 से लेकर अब तक कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार हैं, जिन्होंने साल 2011 में 124 मीटर लम्बा छक्का जड़कर रिकॉर्ड बनाया था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि प्रवीण कुमार ऐसे बड़े हिट मारने वाले खिलाड़ियों में से नहीं थे। जिस कारण उनके इस लम्बे हिट को देखकर सब हैरान रह गए थे।
IPL इतिहास में सबसे लम्बा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप 10 लिस्ट में तीसरे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने साल 2011 में 122 मीटर लंबा छक्का लगाया था। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भारतीय खिलाड़ी रोबिन उथप्पा हैं, जिन्होंने साल 2010 में 120 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। इस सूची में नंबर 5 पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल हैं, जिन्होंने साल 2013 में 119 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा लंबा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची –
1. 124 मीटर, एल्बी मोर्केल, साल 2008
2. 124 मीटर, प्रवीण कुमार, साल 2011
3. 122 मीटर, एडम गिलक्रिस्ट, साल 2011
4. 120 मीटर, रोबिन उथप्पा, साल 2010
5. 119 मीटर, क्रिस गेल, साल 2013
6. 119 मीटर, युवराज सिंह, साल 2009
7. 119 मीटर, रोस टेलर, साल 2008
8. 117 मीटर, बेन कटिंग, साल 2016
9. 117 मीटर, गौतम गंभीर, साल 2013
10. 117 मीटर, लियाम लिविंगस्टोन, साल 2022