IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने कैमरून ग्रीन को 17 करोड़ पचास लाख की बड़ी भारी राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया है। पर अब भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने मुंबई इंडियंस की टीम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसके बाद क्रिकेट की दुनिया में बवाल मच गया है। आइए हम आपको बताते हैं पूरी खबर क्या है।
टीम में बैलेंस नही है
आईपीएल मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने नए नए खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल कर मजबूती प्रदान करने की कोशिश की है। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस की टीम ने भी कई खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमें से एक कैमरन ग्रीन है। कैमरन ग्रीन के लिए मुंबई इंडियंस ने 17 करोड़ 50 लाख खर्चे है। मुंबई इंडियंस टीम का विश्लेषण करते हुए इरफान पठान ने टीम की कमियां उजागर की है। इरफान पठान ने कहा है कि ‘कैमरन ग्रीन एक अच्छी खरीद है। मैं आपको एक अंक कम दे रहा हू। क्योंकि जब आप प्लेइंग इलेवन बनाने की कोशिश करेंगे तो आपको एक खिलाड़ी की कमी लगेगी। आप ओपनिंग के लिए कैमरून ग्रीन को ला सकते हैं और फिर ईशान किशन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ये चारों पक्के हैं। तिलक वर्मा नंबर 5 पर आएंगे, टिम डेविड नंबर 6 पर आएंगे लेकिन सातवां खिलाड़ी कौन होगा और कौन सा खिलाड़ी यहां बल्लेबाजी करेगा? ऐसा लगता है कि वे यहां थोड़ा चूक जाएंगे।’
इस सीजन था निराशाजनक प्रदर्शन
आपको बता दें इस साल आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था और निचले स्थान पर रही थी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी खामोश रहा था। इस समय भी रोहित शर्मा फॉर्म में नहीं है और साथ में चोटिल भी है। यह देखना होगा कि ठीक आईपीएल से पहले रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं।
मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली।
मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को खरीदा: कैमरन ग्रीन (17.5 करोड़ रुपये), जे रिचर्डसन (1.5 करोड़ रुपये), पीयूष चावला (50 लाख रुपये), डुआन यानसेन (20 लाख रुपये), विष्णु विनोद (20 लाख रुपये), शम्स मुलानी (20 लाख रुपये), मेहल वढेरा (20 लाख रुपये), राघव गोयल (20 लाख रुपये)