IPL 2024 VIDEO: धोनी जैसा कोई नहीं, एक हाथ से जड़ दिया गगनचुंबी छक्का, देखते रह गए ऋषभ पंत

Avatar photo

By

Vipin Kumar

MS Dhoni video: आईपीएल के अपने तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) को दिल्ली कैपिटल्स के सामने हार का सामना करना पड़ा। हार से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों और फैंस के चेहरे पर काफी निराशा देखने को मिली है। सीएसके मुकाबला भले ही हार गई, लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सबका दिल जीत लिया। महेंद्र सिंह ने 16 गेंदों का सामना कर 37 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 3 छक्के और 4 चौके निकले।

उनकी बल्लेबाजी के चारों तरफ तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी द्वारा लगाए गए छक्के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उनके द्वारा मारा गया एक हाथ से छक्काहर जगह तारीफ की वजह बना है। इसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अगर आपने उनका शॉट नहीं देखा तो सच में कुछ नहीं देखा, जो हर किसी को हैरान कर रहा है।

मैच के आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने जड़ी चार बाउंड्री

दिल्ली कैपिटल्स से चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने सबका दिल जीत लिया। धोनी ने 37 रन बनाते हुए डीए के तूफानी गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे की धज्जियां उड़ा दी। आप देख सकते हैं कि आखिरी ओवर में उनके खिलाफ दो चौके और 2 छक्के लगाकर मैदान पर तबाही मचा दी।

सीएसके को आखिरी ओवर में 41 रन की आवश्यकता थी। महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर गेंदबाज का स्वागत किया। दूसरी बॉल पर उन्होंने आक्रामक मूड में एक हाथ से छक्का जड़ दिया। धोनी द्वारा एक हाथ से छक्का मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी ने पहली दो गेंदों पर 10 रन बटोरने के बाद तीसरी बॉल खाली निकल गई। चौथी गेंद पर धोनी के बल्ले से धमाकेदार चौका निकला। इस ओवर की आखिरी गेंद पर धांसू छक्का लगाकर मैच खत्म हो गया। धोनी के तमाम प्रयास के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा।

धोनी ने यह रिकॉर्ड भी किया अपनी

रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने तीन छक्के लगाकर इस सूची में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। अब वे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में 4 नंबर पर पहुंच गए। अब तक खेले गए 253 आईपीएल मैचों में धोनी के नाम 242 छक्के लगाने का काम किया है। विराट कोहली 240 आईपीएल मैचों में लगाए गए 241 छक्कों लगाए हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App