IPL 2024: जो काम धोनी पूरी जिंदगी नहीं कर पाए वो समीर रिजवी ने कर दिखाया, जानें बड़ा अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024 UPDATE: आईपीएल के अपने दूसरे मुकाबले में भी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने गुजरात टाइटंस पर शानदार जीत दर्ज की। सीएसके ने यह मुकाबला 63 रन से जीता, जिसके बाद क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों के बीच काफी रौनक देखने को मिली। आईपीएल में सीएसके ऐसी दूसरी टीम है, जिसने अभी तक 5 खिताब अपने नाम किए हैं।

इससे पहले दूसरा नाम मुबंई इंडियंस का नाम आता है, जिसने 5 टूर्नामेंट में जीत का परचम लहराया है। सीएसके द्वारा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने की वजह धोनी जैसे अनुभवी खिलाड़ी के साथ-साथ नए-नए चेहरों को भी मौका देना है। वैसे भी हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो धोनी की टीम का हिस्सा बने। सीएसके की तरफ से एक ऐसे खिलाड़ी को मौका दिया गया, जिसने पहली ही गेंद पर बड़ा कारनाम कर दिखाया।

नए खिलाड़ी ने क्या ऐसा कारनामा जो धोनी पूरे करिय नहीं कर सके

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हुए समीर रिजवी ने एक ऐसा कारनाम कर दिया जो हर किसी के दिलों की पसंद बना हुआ है। समीर रिजवी ने आईपीएल में पदार्पण करने की बहुत ही बढ़िया स्क्रिप्ट लिखी। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया।

आईपीएल में अपना खाता छक्के के साथ खेला। रिजवी ने पहली ही गेंद पर छक्का मारकर ऐसा कर दिया की महेंद्र सिंह धोनी पूरी जिंदगी नहीं कर पाए। हालांकि, समीर रिजवी ने 6 गेंदों का सामना कर 14 रन बनाने का काम किया।

उन्होंने अपनी पारी में धमाकेदार 2 छक्के जड़ दिए। समीर ने यह कारनाम राशिद खानी की पहली ही गेंद पर किया। यही वो काम है जो धोनी अपने 20 साल के करियर में भी नहीं कर सके।

चेन्नई ने बनाए इतने रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंदों का सामना कर 46 रन की पारी खेली। रचिन रवींद्र ने भी बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में ही 46 रन ठोंक दिए।

इसमें उन्होंने 3 छक्के और 6 चौक जड़ दिए। अजिंक्य रहाणे ने 12 गेंदों का सामना कर 12 रन बनाए। शिवम दुबे ने 23 गेंदों का सामना कर 51 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 3 गेंदों का सामना कर 7 रन बनाए।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App