IPL 2024: मुंबई इंडियंस के अरमान होंगे चकनाचूर, रोहित शर्मा इस टीम के बनेंगे कप्तान!

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज होने में बस अब एक सप्ताह से भी कम का समय बचा है, जिसके लिए सभी खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है, जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आईपीएल से पहले रोहित शर्मा काफी सुर्खियों का विषय बने हुए हैं।

सुर्खियों में बने रहने की वजह मुंबई इंडियंस द्वारा कप्तानी से हटाना है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन से पहले बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त कर दिया था। इसके बाद टीम को काफी आलोचनाओं को झेलना पड़ा था।

मुंबई के इस फैसले की सोशल मीडिया पर भी आलोचना हुई थी। अब खबर है कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में कमान संभाल सकते हैं। इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर गेंदबाज ने उनके फ्यूचर को लेकर बड़ी बात कही है।

इंग्लिश खिलाड़ी ने रोहित शर्मा पर दिया बड़ा बयान

इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्लो गेंदबाज मोटी पनेसर ने आईपीएल में रोहित शर्मा की भूमिका को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस इस समय भविष्य की ओर देख रही है, जिसके जिसके चलते उन्होंने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था।

इस बीच उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस इस साल कप्तानी जितना चाहती है और उन्हें लगता है कि वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस साल खिताब जीतने का काम कर सकती है। रोहित शर्मा आईपीएल में ज्यादा से ज्यादा 2-3 साल तक खेलने का काम कर सकते हैं। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

रोहित शर्मा अगले सीजन में सीएसके में जाकर उनकी कप्तान की कमान संभाल सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो चेन्नई को एक नया अनुभवी कप्तान मिल जाएगा। वैसे मुंबई इंडियंस के फैसले पर रोहित शर्मा ने अभी कोई टिप्पणी आधिकारिक रूप से नहीं की है, लेकिन मीडिया की खबरों के अनुसार वे इससे नाराज बताए जा रहे हैं।

रोहित शर्मा की भूमिका पर चल चुकी हैं कई बातें

पांच बार खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने जब रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया तो काफी बुराईयों को झेलना पड़ा। इतना ही नहीं खबरें यहां तक आ रही थीं कि रोहित शर्मा इस साल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर सकते हैं। इसके बाद रोहित शर्मा के राजस्थान रॉयल्स में जुड़ने की खबरों ने जोर पकड़ा। इस तरह के ये सब कयास निलके, कोई आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। रोहित शर्मा ने सामने आकर इस पर किसी तरह का बयान नहीं दिया।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App