IPL 2024: हार्दिक पांड्या के बुरे दिन शुरू! रोहित शर्मा नहीं इस खिलाड़ी को मिलेगी कप्तानी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के पांच खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। अभी तक खेले गए दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है। अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस तो दूसरे में सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था। प्वाइंट टेबल की बात करें तो मुंबई सबसे नीचे 10वें नंबर पर चल रही है, जिसका जिम्मेदार हार्दिक पांड्या को माना जा रहा है।

पांड्या को इस साल मुंबई इंडियंस की कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके लिए उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। आईपीएल सीजन में मुंबई आज अपना तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। अगर टीम का लगातार यही प्रदर्शन रहा तो फिर हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर आंच आ सकती है। सवाल उठ रहा है कि अगर हार्दिक पांड्या की कप्तानी गई तो फिर किसके हाथों में टीम का नेतृत्व दिया जाएगा।

हार्दिक पांड्या से फैंस निराश

मुंबई इंडियंस की हार से फैंस काफी निराश हैं, जो हार्दिक पांड्या के नेृतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं। इसकी वजहज कि हार्दिक पांड्या ने अभी तक कोई ऐसा फैसला नहीं लिया है, जिससे वे प्रभावित हों। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें कप्तानी से हटाने की भी मांग कर रहे हैं।

अगर ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहा तो फिर मुंबई इंडियंस की तरफ से उन्हें कप्तानी से हटाया भी जा सकता है, जो किसी बड़े झटके की तरह होगा। आप सोच रहे होंगे कि ऐसी स्थिति में टीम का कप्तान किसे बनाया जाएगा, यह देखने वाली बात होगी। अगर रोहित शर्मा ने कप्तानी स्वीकार नहीं की तो फिर जसप्रीत बुमराह पर दांव लगाया जा सकता है। वैसे अभी आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

गुजरात से ट्रेड कर हार्दिक पांड्या को सौंपी थी कमान

मुंबई इंडिंयस ने आईपीएल मिनी ऑक्शन 2024 से पहले हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर कप्तान की कमान सौंपी थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई को इसके लिए करीब 100 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे।

इसके बाद फैंस में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का काफी विरोध किया गया था। इंस्टाग्राम पर पर भी फैन फॉलोइंग में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि रोहित शर्मा ने इस फैसले पर खुलकर कुछ नहीं कहा था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App