IPL 2024, Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की होगी छुट्टी! रोहित शर्मा होंगे कप्तान, जानिए बड़ा अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

IPL 2024, Hardik Pandya: आईपीएल सीजन में इस बार सबसे खराब प्रदर्शन अगर किसी टीम का रहा तो उसका नाम मुंबई इंडियंस है। मुंबई को अभी तक सभी खेले गए तीनों मुकालों में हार का सामना करना पड़ा है, जिससे टीम के साथ-साथ खिलाड़ियों की भी कड़ी आलोचना हो रही है। इस बार लगातार तीन मुकाबले हारने वाली पहली टीम बन गई है, जो प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है।

मुंबई के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या को काफी ट्रोल किया जा रहा है, जिन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब टीम को अगला मुकाबला 7 अप्रैल को खेला जाना है, जिसे लेकर हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिल रही है। इस बीच भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।

मनोज तिवारी ने कही बड़ी बाता

क्रिकेटर मनोज तिवारी ने मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी बात कही है। मुंबई को आगामी मुकाबला 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेलना है। ऐसे में फ्रेंचाइजी के पास लंबा ब्रेक है और इसी दौरान वो बड़ा फैसला ले सकते हैं। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस जल्द ही हार्दिक पांड्या को हटाकर दोबारा से रोहित शर्मा को कप्तानी सौंप सकते हैं।

यह बातें मनोज तिवारी एक शो के दौरान कही। उनके साथ मौजूद दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी थे, जो उनकी बात सुनकर चौंक गए। इस बीच सहवाग ने कहा कि हां ये हो सकता है, लेकिन तिवारी ने यह बात जल्दी कह दी है। कम से कम 7 मैच होने जरूरी है।

इसे बीच दबाव में हैं मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या मनोज तिवारी ने कहा, मेरे ख्याल से हार्दिक पंड्या दबाव में हैं शायद इसलिए हार्दिक पंड्या ने मुंबई के लिए राजस्थान के सामने गेंदबाजी नहीं की।

रोहित शर्मा को बनाया जा सकता है कप्तान

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इन दिनों काफी आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, जिसकी वजह लगातार 3 मैचों में हार बताई जा रही है। मनोज तिवारी से ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा कि दौरान मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी बड़ा फैसला करते हुए रोहित शर्मा को फिर से कप्तानी दी जा सकती है।

मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट या फिर उनके मालिकों को मैं समझता हूं तो उन्हें फैसला लेने में हिचकिचाहट नहीं होती है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले आईपीएल सीजन में भी गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया गया था। इसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App