IPL 2024 : मुंबई इंडियंस के पुराने दोस्तों के गले मिल भावुक हुए हार्दिक पांड्या, फ्रेंचाइजी ने शेयर किया वीडियो

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Indian Premier League: आईपीएल 17वें सीजन की शुरुआत होने में मात्र 10 दिन का समय शेष है, जिसके लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिल रही है। आईपीएल को लेकर अभी से लोगों की नजरें टिकी हुई हैं, जिसका पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोगर के बीच खेला जाना है।

दूसरी तरफ इस बार आईपीएल में सबसे ज्यादा जो चर्चा है वो मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की है, जिसकी वजह रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाना है। आईपीएल ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अचानक रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी।

इससे फैंस की उम्मीदों को करारा झटका लगा था, जिसकी चौतरफा आलोचना भी हुई थी। अब मुंबई इंडियंस का कप्तान हार्दिक पांड्या को नियुक्त किया गया है, जिन्हें गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया था।

पुराने साथियों से इस अंदाज में मिले हार्दिक पांड्या

दो साल गुजरात टाइटंस के लिए कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने ट्रेड कर लिया था। इसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया, जहां उनसे काफी उम्मीदें हैं। बीते दिन सोमवार को कप्तान हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के कैंप को ज्वाइन किया तो पुराने साथियों से मिलते समय काफी उत्साहित दिखाई दिए।

इतना ही नहीं पुराने दोस्तों से मिलकर हार्दिक पांड्या इमोशनल भी हो गए, जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पांड्या जैसे ही कैंप में आते हैं तो वे एक दूसरे से गले मिलते दिख रहे हैं। इस वीडियो में पांड्या अपने पुराने साथी और अब मुंबई इंडियंस में कोच की भूमिका निभा रहे लसिथ मलिंगा से गले मिलते दिख रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

मंगलवार को हार्दिक पांड्या ने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर श्यर किया है। इस वीडियो में दिखा कि पांड्या मैदान पर पहुंचने के पांड्या सबसे पहले मलिंगा से मिल रहे हैं। इतना ही नहीं वे अपने पुराने दोस्त मलिका को उत्साह के साथ गले भी मिला रहे हैं। फिर वे टीम के अन्य सपोर्ट स्टाफ के मेंबर से भी मुलाकात करते दिख रहे हैं।

पांड्या ने अपने प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरों का एक कोलाज भी इस पोस्ट में साझा किया है। इस बीच पांड्या ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि पहला दिन बहुत सारी भावनाएं इतनी सारी यादें। पुराने दोस्तों को देखना और अच्छे पुराने दिनों को फिर जीना है। इस अद्भुत टीम के साथ आगे बढ़ने के लिए उत्सारित हूं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App