IPL 2024: बीच आईपीएल में धोनी छोड़ेंगे सीएसके का साथ! सामने आया हैरान करने वाला अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः आईपीएल की गूंज जमीं से आसमान तक खूब सुनाई दे रही है, जिसे लेकर क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों में काफी खुशी देखने को मिल रही है। अभी तक आईपीएल के 32 मैच खेले जा चुका है, जिसमें नए-नए रिकॉर्ड देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को एक करारा झटका लगता दिख रहा है।

माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी बीच आईपीएल में बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। महेंद्र सिंह धोनी के चोटिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद अब उनके खेलने की उम्मीदें नहीं लगाई जा रही। हालांकि, आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है

थोड़ी तकलीफ में नजर आए एमएस धोनी

आईपीएल के 29वें मैच में रविवार को सीएसके ने मुंबई इंडियंस पर 20 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थोड़े घायल दिखाई दिए थे। वह मैच के बाद लंगड़ाते हुए चलते दिखे थे। इस दौरान उनके दोस्त सुरेश रैन ने उन्हें कुछ सहारा दिया था।

इस नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि धोनी बस से उतरने के बाद एयरपोर्ट पर धोनी को चलने में थोड़ी दिक्कत हो रही है तो उनके दोस्त सुरेशन रैन सहारा देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या महेंद्र सिंह धोनी चोट के चलते सीएसके से अलग हो गए हैं। धोनी चोट के कारण अगले कुछ मैच मिस कर सकते हैं? हालांकि, वीडियो को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

चेन्नई ने अभी तक किया शानदार प्रदर्शन

आईपीएल में 5 बार की विजेता रही सीएसके इस सीजन में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। आप देख सकते हैं कि सीएसके ने अभी तक इस सीजन में 6 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज कर 8 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। इस बार सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि ऋतुराज गायकवाड़ हैं। मैदान पर बड़े फैसले महेंद्र सिंह धोनी की मर्जी से ही लिए जाते हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App