IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत आज, ऋषभ पंत पर आई गुड न्यूज, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

Avatar photo

By

Vipin Kumar

Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) जीत के साथ किया। उसने अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु(आरसीबी) पर 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इसके बाद अब चर्चा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले की हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 3.30 बजे से खेला जाएगा, जहां काफी रोमांच आने की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स जीत के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाएंगे। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत काफी दिनों बाद क्रिकेट के मैदान पर होंगे, जिन्हें लेकर फैंस में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

हर किसी की नजरें ऋषभ पंत पर होंगी, क्योंकि करीब 14 महीने बाद मैदान पर लौटे हैं, जिनसे काफी उम्मीदें हैं। अब सवाल उठ रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन क्या रहने वाली है।

जीत के इरादे से उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच काफी निर्णायक मुकाबले होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें हर हाल में जीत दर्ज करने के लिए मेहनत करेंगी। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इतिहास में कोई खिताब नहीं जीता है, जिस सूखे को खत्म करने पर भी नजर होगी।

मुकाबले में सबकी नजरें ऋषभ पंत प टिकी होंगी, जो विकेट के पीछे ही नहीं बल्लेबाजी में भी बड़ा किरदार निभाते नजर आएंगे। टीम के मुख्य कोच रिकी पोटिंग भी बड़ी भूमिका निभाते नजर आएंगे। वैसे दिल्ली में बल्लेबाजों की कमी नहीं है। अनुभवी और युवा बल्लेबाजों से टीम भरी पड़ी है।

इसमें पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, यश ढुल, रिकी भुई, जेक फ्रेस, मैकगर्क का नाम शामिल है। टीम में ऑलराउंडर की बात करें तो मिचेल मार्श, ललित यादव और अक्षर पटेल जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं। टीम के कप्तान ऋषभ पंत के साथ ट्रिस्टन स्टब्स, शाई हाप, अभिषेक पोरेल और कुमार कुशाग्रा विकेटकीपिंग के तौर पर नजर आएंगे। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन क्या रहने वाली है, यह चर्चा भी तेजी से चल रही है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत(कप्तान और विकेटकीपर) ट्रिस्टन स्टब्स, ललित यादव, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, झाय रिचर्डसन, इशांत शर्मा। इस टीम का आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है। मैच से पहले इसमें कई बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App