रोहित शर्मा के साथ बहुत कुछ गलत हुआ… रितिका के एक कॉमेंट से मुंबई इंडियंस में आएगा भूचाल!

Avatar photo

By

Amit Mishra

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से मुंबई इंडियंस बदलाव के दौर से गुजर रही है। टीम ने आगामी सीजन से पहले अपने चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया। रोहित की जगह मुंबई ने हार्दिक पंड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस में घोर निराशा है।

इस कारण टीम को बड़े पैमाने पर आलोचना झेलनी पड़ी है। ऐसे में अब टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने एक पॉडकास्ट में बताया कि रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान क्यों बनाया गया, लेकिन बाउचर के इस पॉडकास्ट वीडियो पर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का एक ऐसा कमेंट आया, जिससे यह तो साबित हो गया कि कप्तानी में बदलाव सामान्य तरीके से नहीं हुआ था।

 

बाउचर पॉडकास्ट में यह कह रहे हैं कि हार्दिक को कप्तान बनाना एक ‘क्रिकेट से जुड़ा फैसला’ था और लोगों को इससे ‘भावुक’ नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हार्दिक को नया कप्तान बनाना मुंबई इंडियंस के लिए बदलाव का एक हिस्सा है।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से एक क्रिकेट संबंधी फैसला था। हमने हार्दिक को वापस लाने का मौका देखा। यह हमारे लिए बदलाव का दौर है। बहुत से लोग भारत में भावुक हो जाते हैं, लेकिन आपको खेल और भावनाओं को एक दूसरे से अलग रखना होगा।’

मार्क बाउचर के इस वीडियो पर रितिका ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसमें बहुत सी बातें गलत हैं।’ रितिका के इस कमेंट से मुंबई इंडियंस की टीम में भूचाल मच सकता है। रोहित शर्मा मुंबई के लिए पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान हैं। वहीं उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है।

 

Amit Mishra के बारे में
Avatar photo
Amit Mishra This side for Amit Mishra Sports Journalist Motivation. "The best motivation always comes from within." ... Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App