IPL 2023 Virat Kohli: आईपीएल 2023 का यह सीजन विराट कोहली के लिए बतौर बल्लेबाज काफी शानदार रहा है। विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
IPL 2023 Virat Kohli records: इस सीजन शुरूआत से ही विराट काफी अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। विराट ने आईपीएल 2023 के मैच नंबर 70 में शतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस मुकाबले में किंग कोहली ने 61 गेंद में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन की नॉट आउट पारी खेली। कोहली का यह इस सीजन का लगातार दूसरा शतक है, इन्होंने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले गए मुकाबले में भी मात्र 63 गेंद पर 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली थी। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में लगातर मुकबलों में शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट से पहले यह कारनामा शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए साल 2020 में किया था। इसके बाद साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जोस बटलर ने भी लगातार 2 शतक लगाए थे।
IPL 2023 Virat Kohli: इस मुकाबले में शानदार शतक जड़ते ही विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली और क्रिस गेल संयुक्त रूप से 6 शतकों के साथ पहले स्थान पर थे।
इसी के साथ विराट कोहली मेन्स टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में 22 शतकों के साथ क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। वहीं इस समय विराट ने अपने नाम कुल 8 शतक कर लिए हैं।
IPL 2023 में विराट कोहली का प्रदर्शन
रन मशीन कोहली ने इस आईपीएल सीजन 14 मुकाबलों में 53.25 की औसत और 139.82 के स्ट्राइक रेट से कुल 639 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक और 2 शतक भी जड़े हैं। इस सीजन विराट के बल्ले से कुल 65 चौके और 16 छक्के देखने को मिले हैं।