IPL 2023: मुंबई इंडियंस का फाइनल खेलना तय, इस बल्लेबाज ने कर दिया कन्फर्म

By

Anil Kumar

IPL 2023 में इस वक्त रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए मुंबई को अपने आने वाले दोनों मैचों में जीत दर्ज करना होगा। ऐसे में यह बल्लेबाज बहुत बड़ी भूमिका निभा सकता है।

IPL 2023 में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हुए मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। सूर्या के बल्ले से इस सीजन अब तक 12 मुकाबलों में 479 रन निकले हैं। जिसने मुंबई की सारी टेंशन खत्म कर दी है।

IPL 2023 में मुंबई की टेंशन खत्म हो गई

आईपीएल 2023 में सूर्यकुमार यादव जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसने मुंबई का काम आसान कर दिया है। एक वक्त मुंबई इंडियंस आईपीएल 2023 के इस सीजन प्वाइंट्स टेबल में थोड़ी पिछड़ती नजर आ रही थी, लेकिन सूर्या के शनादार बल्लेबाजी ने उसकी सारी टेंशन दूर कर दी है। आईपीएल 2023 के मैच नंबर 57 में सूर्यकुमार यादव ने गुजरात के खिलाफ मुकाबले में 49 बॉल पर नाबाद 103 रन की शानदार पारी खेली।

IPL 2023 में सूर्या की खराब शुरुआत

आईपीएल 2023 के इस सीजन सूर्यकुमार यादव की शुरुआत काफी खराब रही थी। सूर्यकुमार यादव ने शुरुआती पांच मैचों में केवल 66 रन ही बना पाए थे, लेकीन उसके बाद उन्होंने जो रफ्तार पकड़ी उसके बाद उनको कोई नहीं रोक पा रहा है। सूर्यकुमार यादव ने पिछली 7 इनिंग्स में 68.33 के औसत और 202.45 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं। ओवरऑल देखा जाए तो सूर्या ने इस सीजन में अब तक 12 इनिंग्स में 43.54 के एवरेज से 479 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक और 1 शतक भी जड़ा है। जिसके साथ वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं और उनका यह शानदार फार्म मुंबई को फाइनल में भी पहुंचा सकता है।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App