IPL 2023: शुभमन गिल ने IPL में शतक जड़कर बनाया नया रिकॉर्ड, गुजरात के लिए सबसे खास ये रिकॉर्ड

By

Anil Kumar

IPL 2023: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 62 में जीटी और एसआरएच आमने सामने थीं। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

IPL 2023 GT vs SRH: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 62 में हार्दिक की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने थीं। यह मुकाबला जीटी के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने हैदराबाद को 34 रनों के अन्तर से हराया। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने 20 ओवर्स में 188 रन बनाए, जिसमें युवा ओपनर शुभमन गिल ने मात्र 58 गेंद में 101 रनों की दमदार पारी खेली। शुभमन इस आईपीएल सीजन सेंचुरी लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं।

IPL 2023 में गिल का रिकॉर्ड

इस आईपीएल सीजन के सुरुआथ से ही गिल के बल्ले से काफी तेजी से रन निकल रहे हैं। अब तक खेले 13 मुकाबलों में गिल ने 48 की ऐवरेज से कुल 576 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में शतक जड़ते ही वह ऑरेंज कैप की सूची में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल ने शतक लगाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। वह गुजरात की ओर से आईपीएल में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। गुजरात ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम किया था लेकीन उस सीजन भी कोई बल्लेबाज शतक नहीं जड़ पाया था। इतना ही नहीं शतक के रिकॉर्ड के साथ ही वह अपनी टीम गुजरात टाइटंस की ओर से सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड गिल के नाम ही था, इन्होंने आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 96 रनों की पारी खेली थी।

आईपीएल में गुजरात की ओर से सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज:

101- शुभमन गिल बनाम सनराइजर्स, गुजराज, 2023
96- शुभमन गिल बनाम पीबीकेएस, मुंबई, 2022
94*- डेविड मिलर बनाम सीएसके, पुणे, 2022
94*- शुभमन गिल बनाम एलएसजी, अहमदाबाद, 2023

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App