IPL 2023: रोहित शर्मा बना सकते हैं ये खतरनाक रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में कोई भी नहीं कर पाया है ऐसा

By

Anil Kumar

IPL 2023 Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का एक सुनहरा मौका है। आइए जानते हैं इस रिकॉर्ड के बारे में।

Mumbai Indians in IPL 2023: आईपीएल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और अब मात्र 2 ही मुकाबले बाकी रह गए हैं। इस सीजन के पहले क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं मुंबई ने भी एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली है। इसके साथ ही हिटमैन रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आखिर क्यों उन्हें आईपीएल का सबसे सफल कप्तान माना जाता है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल सीजन काफी खराब शुरुआत की थी। इस बार आधे आईपीएल के बीतने के बाद भी एमआई अंक तालिका में काफी नीचे थी। लेकिन रोहित के सुरविरो ने यहां से दमदार वापसी की और अपने अगले 8 में से 6 मुकाबलों में जीत हासिल की। इस लाजवाब कमबैक के चलते मुंबई इंडियंस एक बार फिर आईपीएल का खिताब अपने नाम करने के बेहद करीब आ गई है।

दरअसल मुंबई इंडियंस के आईपीएल इतिहास में सबसे कामयाब टीम बनने के पीछे रोहित शर्मा का सबसे बड़ा हाथ है। साल 2013 के मीड सीजन में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था और रोहित ने पहले ही सीजन में अपनी शानदार कप्तानी के बदौलत मुंबई इंडियंस को पहली बार आईपीएल का चैंपियन बनाया था।

IPL 2023 में एक बार फिर मुंबई के पास मौका

रोहित शर्मा ने इसके बाद से कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और मुंबई को खिताब पर खिताब जीताते चले गए। साल 2014 में भी एमआई ने प्लेऑफ का सफर तय किया, मगर इस सीजन उसे बाहर जाना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन फिर कमबैक करते हुए साल 2015, 2017, 2019 और 2020 का खिताब अपने नाम किया।

हालांकि पिछले दो सालों में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उस हिसाब का नहीं रहे है। लेकिन अब रोहित की लीडरशीप में मुंबई इंडियंस के पास एक बार फिर से आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने का मौका है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड मुंबई के ही नाम है। वहीं 4 आईपीएल ट्रॉफी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे स्थान पर है।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App