IPL 2023: रिंकू ने रच दिया इतिहास, लक्ष्य का पीछा करते हुए तोड़ दिया धोनी और पूरन का रिकॉर्ड

By

Anil Kumar

IPL 2023 Rinku Singh: कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए यह आईपीएल सीजन काफी शानदार रहा है। इस सीजन उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं, उन्हीं में से एक नया रिकॉर्ड आईपीएल के 68वें मुकाबले में एलएसजी के खिलाफ बना दिया।

Rinku Singh IPl 2023: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 68 में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स आमने सामने थीं। इस बेहद ही रोमांचक मुकाबले को एलएससी ने मात्र 1 रन से जीत लिया। इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने 33 गेंदों में नाबाद 67 रन की पारी खेली। इस दौरान ने 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। इसी के साथ रिंकू ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। रिंकू इस मुकाबले में केकेआर की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। आइए जानते हैं क्या है ये खास रिकॉर्ड।

IPL 2023 में रिंकू सिंह का खास रिकॉर्ड

इस सीजन रिंकू सिंह ने टारगेट चेस करते हुए दो बार आखिरी के 2 ओवर्स में 30 से ज्यादा रन बटोरे है और इसी के साथ रिंकू ने कैप्टन कूल एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आईपीएल इतिहास में इस सीजन से पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए अन्तिम 2 ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने साल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 33 रन बटोरे थे, मगर इस सीजन रिंकू ने गुजरात के खिलाफ 41 और लखनऊ के खिलाफ 36 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

IPL में टारगेट चेस करते हुए 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची-

41- रिंकू सिंह ( vs गुजरात) 2023
36- रिंकू सिंह ( vs लखनऊ) 2023
33 – धोनी (vs आरसीबी) 2019
33- पूरन (vs सीएसके) 2022

IPL 2023 में रिंकू का प्रदर्शन

आईपीएल 2023 का यह सीजन रिंकू सिंह के लिए काफी शानदार रहा है। इस सीजन रिंकू ने 14 मुकाबलों में 59.25 की औसत और 149.52 के स्ट्राइक रेट के साथ 474 रन बनाए। इस दौरान रिंकू के बल्ले से 4 अर्ध शतक भी देखने को मिले हैं। इसके साथ ही इन्होंने 31 चौके और 29 छक्के भी लगाए हैं। इस दौरान रिंकू सिंह 6 बार नॉट आउट भी रहे हैं।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App