IPL 2023: जानें इस सीजन मुम्बई के किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, कप्तान रोहित शर्मा काफी पीछे हैं

By

Anil Kumar

Mumbai Indians in IPL 2023: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी के काफी करीब पहुंच गई है। आइए जानते हैं इसमें किस बल्लेबाज ने कितना योगदान दिया है।

IPL 2023 Mumbai Indians: आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस एक बार फिर आईपीएल का खिताब अपने नाम करने की तैयारी में जुट गई है। आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और कृणाल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स आमने सामने थीं। इस मुकाबले को मुंबई ने 81 रनों के बड़े अन्तर से जीत लिया है। इसी के साथ मुंबई ने क्वॉलिफायर-2 में एंट्री कर ली है, जहां इसका मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ 26 मई को खेला जाएगा। आइए जानते हैं की इस सीजन मुंबई के किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

1. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) 544 रन

इस आईपीएल सीजन मुम्बई की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव टॉप पर हैं। सूर्या ने इस सीजन खेले कुल 15 मैचों की 15 पारियों में 41.58 की औसत और 183.78 के स्ट्राईक रेट के साथ कुल 544 रन बनाए हैं। इस दौरान सूर्या ने 4 बार अर्ध शतक और 1 बार शतक भी लगाया है। इसके साथ ही सूर्या के बल्ले से 58 चौके और 26 छक्के भी निकले हैं।

2. ईशान किशन ( Ishan Kishan ) 454 रन

इस आईपीएल सीजन मुम्बई की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस के विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन दूसरे स्थान पर हैं। ईशान ने इस सीजन खेले कुल 15 मैचों की 15 पारियों में 30.27 की औसत और 142.26 के स्ट्राईक रेट के साथ कुल 454 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 3 बार अर्ध शतक भी लगाया है। इसके साथ ही ईशान किशन के बल्ले से 54 चौके और 18 छक्के भी निकले हैं।

3. कैमरन ग्रीन ( Cameron Green ) 422 रन

इस आईपीएल सीजन मुम्बई की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बैटिंग ऑल राउंडर कैमरन ग्रीन तीसरे नंबर पर हैं। ग्रीन ने इस सीजन खेले कुल 15 मैचों की 15 पारियों में 52.75 की औसत और 161.06 के स्ट्राईक रेट के साथ कुल 422 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 2 बार अर्ध शतक और 1 बार शतक भी लगाया है। इसके साथ ही कैमरन ग्रीन के बल्ले से 38 चौके और 20 छक्के भी निकले हैं।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन मात्र 324 रन ही बनाए हैं और वो एमआई की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App